दुस्साहस: ट्रेफ़िक ड्यूटी में तैनात CPU जवान पर हमला…कार से टक्कर मारकर सड़क पर घसीटता ले गया युवक.. लड़की के साथ मसूरी आया आरोपी गिरफ्तार..घायल CPU जवान अस्पताल में !..

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर कार चालक द्वारा दुस्साहस की सारी हदें पार जानलेवा हमले का प्रयास किया गया..शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे के आसपास घंटाघर के समीप दर्शन लाल चौक पर ट्रैफिक संचालन की ड्यूटी कर रहे सीपीयू जवान पर न सिर्फ़ एक दबंग युवक द्वारा कार चढ़ाने का प्रयास किया गया, बल्कि CPU जवान को दर्शन लाल चौक से लेकर बुद्धा चौक की ओर लगभग 50 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटा भी गया. गनीमत रहा कि मुस्तेद सिपाही ने कार की बोनट पर छलांग लगाते हुए कार के वाइपर को पकड़ कर अपनी जान बचाई. हद तो तब गई जब कार चालक ने इसके बावजूद सिपाही को कार से नीचे लाकर कुचलने का प्रयास भी किया.. लेकिन गनीमत रही कि ऐसा नहीं हो सका… इस पूरे घटनाक्रम को सड़क पर देखने वाले लोगों ने कार का पीछा कर उसे बुद्धाचौक से पहले रोक लिया,और जमकर उसकी पिटाई की. वहीं इस घटनाक्रम में घायल सीपीयू जवान मुस्तफा जैदी को तत्काल स्थानीय पुलिस की मदद से अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया.. वही घटनाक्रम के साथ-साथ ही घंटाघर पर तैनात दरोगा व इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइबर थाने ने एक और राष्ट्रीय साइबर घोटालें में लगभग 08 करोड़ ठगी के अभियुक्त को ग्वालियर से दबोचा..अभियुक्त के खिलाफ देशभर 123 मुक़दमें व 2311 विभिन्न साइबर अपराधों में आपराधिक तार..गिरफ्त में आये आरोपी को भारत के हर राज्य की पुलिस को थी तलाश..
घटनाक्रम का वीडियो

घटनाक्रम

शहर कोतवाल के अनुसार शनिवार करीब 2:30 बजे के आसपास दर्शन लाल चौक पर सीपीयू के दारोगा संजीव त्यागी व सिपाही मुस्तफा जैदी ट्रैफिक का संचालन कर रहे थे.तभी घंटाघर की तरफ से काले रंग की कार आई और चालक ने गाड़ी को चौराहें के बीचों बीच पार्क कर दिया.ऐसे में ट्रैफिक बाधित होने पर CPU जवान मुस्तफा जैदी द्वारा कार सामने आकर गाड़ी को साइड करने के लिए कहा तो इतने पर ही कार चालक CPU कर्मी जवान को टक्कर मार भागने लगा.पलक झपकते ही सिपाही ने खतरे को भांपते हुए बोनट पर छलांग लगा कार के वाइपर पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी कार चालक अपनी गाड़ी सड़क पर जिक-जेक करते हुए दर्शन लाल चौक से लगभग 50 मीटर बुद्धाचौक सीपीयू जवान को कुचलना की मंशा से ले गया. गनीमत रहा की सीपीयू जवान की मुस्तेदी के चलते ऐसा नहीं हो सका.लेकिन इस दौरान सीपीयू जवान मुस्ताफ़ा जैदी को चोट आई.. स्थानी पुलिस ने तत्काल घायल सिपाही को अस्पताल उपचार के लिए पहुंचायां.इस घटना के बाद सड़क पर चलने वाले लोगों ने आरोपी चालक की जमकर पिटाई की. कार चालक के साथ बगल वाली सीट में लड़की भी बैठी थी. इसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया..

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में फ़िर ब्रेक फेल होने से पर्यटकों की बस इस बार सीधे कार से जा टकराई.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह  रुड़की मंगलौर का रहने वाला हैं. शुक्रवार शाम को उसने अपनी युवती दोस्त को बुलाया और फिर दोनों मसूरी घूमने चले गए.. मसूरी में रात को रुकने के बाद शनिवार शाम को वो लोग वापस देहरादून से घर लौट रहे थे.तभी उन्होंने घंटाघर के पास कुछ देर गाड़ी रोकी.इसके  बाद पुलिस उनसे कुछ पूछताछ ना करें,इसी को लेकर उन्होंने गाड़ी मौके से भगाने का प्रयास किया.. 

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी ख़बर: उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थी 3 जून 2023 तक करा लें अपना चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण,डीजीपी ने जारी किये जनपद प्रभारियों को निर्देश.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें