अच्छी ख़बर: उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थी 3 जून 2023 तक करा लें अपना चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण,डीजीपी ने जारी किये जनपद प्रभारियों को निर्देश.

देहरादून:उत्तराखंड पुलिस विभाग में 1521 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों को आगामी 3 जून 2023 तक चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराने के मध्य नजर तय तिथि निर्धारित की गई है. इस विषय में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने राज्य के सभी जनपद पुलिस प्रभारियों को राजकीय चिकित्सालयों से संपर्क स्थापित कर चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण आगामी 3 जून 2023 तक पूर्ण कराए जाने के लिए निर्देशित किया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना से उत्तराखंड में उबाल ।कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हरीश रावत हुए गिरफ्तार।

बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्तमान में प्रचलित उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी / आरक्षी पी.ए.सी. / आई.आर. बी. (पुरूष) / फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष / महिला) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर दिनांक 21 मई को अभ्यर्थियों का चयन परिणाम निर्गत किया जा चुका है.ऐसे में अब चयनित अभियर्थियों का अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण संबंधित जनपदों (जहां से अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा के लिए आवेदन किया गया था) में कराया जाना प्रस्तावित है..ऐसे में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा सभी 13 जनपद पुलिस प्रभारियों को राजकीय चिकित्सालयों से संपर्क स्थापित करते हुए चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण आगामी 3 जून 2023 तक पूर्ण कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  थेरेपी चिकित्सा के नाम पर लडकी से छेडखानी कर दुराचार आरोप में गिरफ्तार डॉक्टर पहुँचा ज़ेल..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें