थेरेपी चिकित्सा के नाम पर लडकी से छेडखानी कर दुराचार आरोप में गिरफ्तार डॉक्टर पहुँचा ज़ेल..

देहरादून: थेरेपी चिकित्सा के नाम पर लड़की से छेड़छाड़ कर दुराचार करने के प्रयास में थाना प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर बुद्धवार (6 सितंबर 2023) को कोर्ट में पेश किया.जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. आरोपी चिकित्सक  के.पी. सिंह (कृष्णपाल सिंह ) पुत्र विशम्बर सिंह- थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत न्यू मिट्ठी बैरी का रहने वाला बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार जनपद से सेवा संपन्न होते हुए भी सुपर कॉप IPS अजय सिंह की रणनीति से माफियाओं के सपने चकनाचूर..गैंगस्टर राजा उर्फ इरफान की सम्पत्ति होगी कुर्क..

थाना प्रेमनगर पुलिस के अनुसार 5 सितंबर 2023 को एक युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पर आकर तहरीर दी.शिकायत पक्ष ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह लोग 5 सितंबर 2023 को विधोली स्थित योग एवं चिकित्सा केंद्र में संबंधित चिकित्सकों से परामर्श के लिए वार्ता करने गए थे.आरोप हैं कि इस दौरान चिकित्सालय में डॉ0 के.पी. सिंह एवं डॉ0 वर्मा द्वारा थेरेपी किये जाने के दौरान वादिनी के साथ छेडकानी करते हुए दुराचार का प्रयास किया है. इतना ही नहीं पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप हैं कि आरोपी डॉ0 के.पी. सिंह द्वारा उत्तेजित होकर वादिनी के परिजनों के साथ अभद्रता भी की गयी. ऐसे के परिजनों द्वारा किसी तरह से आरोपी चिकित्सक को पकडकर पुलिस के सुपुर्द किया गया. पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त  डॉ0  के.पी. सिंह (कृष्णपाल सिंह ) पुत्र विशम्बर सिंह निवासी न्यू मिट्ठी बैरी प्रेमनगर (देहरादून) के खिलाफ तहरीर के आधार पर धारा 328,376/511,354/323/504/506/352 IPC के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज किया.इसके साथ ही 5 सितंबर 2023 को गिरफ्तार किये गए आरोपी चिकित्सक को बुद्धवार न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार चीनी भाई ने मारी बाजी..

आरोपी अभियुक्त नाम पता:

डॉ0  के.पी. सिंह (कृष्णपाल सिंह ) पुत्र विशम्बर सिंह निवासी न्यू मिट्ठी बैरी प्रेमनगर देहरादून.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें