देहरादून में लव जिहाद का मामला,नाम बदलकर पहले फ़ेसबुक से दोस्ती,फ़िर झांसा देकर शारीरिक संबंध,अब ब्लैकमेलिंग..मुकदमा दर्ज,आरोपी की तलाश तेज़.

देहरादून:नगर कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है..आरोप हैं कि युवक ने नाम बदल कर पहले फ़ेसबुक के जरिये लड़की से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा उससे शारीरिक संबन्ध बनाये. इतना ही पीड़िता का यह भी आरोप हैं कि युवक ने आप्पतिजनक वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल कर 5 लाख रूपये भी ऐंठे लिए.मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में संगीन धारा 376 और 419 में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया हैं. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  Good News:प्रदेश में तीन नए स्थानों-यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से शुरू होगी हवाई सेवाः मुख्यमंत्री धामी..देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’का भी किया शुभारंभ..

मामला संगीन है,आरोपी की तलाश जारी है:SP सिटी

 पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक इखलाश नाम के युवक ने सोची समझी साजिश के तहत पहले फेसबुक पर मनोज नाम से फर्जी अकाउंट तैयार किया.. आरोप हैं कि वर्ष 2019 में आरोपी युवक ने पहचान छुपाकर फेसबुक के जरिये लड़की से दोस्ती की.और फिर लव जिहाद के जाल में फसाकर युवती को शादी के झांसे में लेकर शाररिक शोषन किया. लेकिन जब एक दिन युवती को पता चला कि आरोपी हिन्दू बल्कि अन्य समुदाय का है तो पीडिता ने आरोपी से दूरी बनायी.लेकिन इसके बाद आरोपी ने पीडिता को उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर दिखाकर बार-बार रुपए ऐंठकर ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया.देहरादून एसपी सिटी सरिता डोबाल के मुताबिक दुष्कर्म की धारा 376 और 419 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF का शिकंजा:  देहरादून में लंबे समय से सक्रिय महिला ड्रग्स तस्कर भारी मात्रा चरस के साथ गिरफ्तार..फ़रार पति वांटेड..

बाईट- सरिता डोबाल, एसपी सिटी,देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें