मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के दोबाटा से मर्ताेली तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत की ₹84 लाख की धनराशि..क्षेत्र वासियों की वर्षों से लंबित मांग हुई पूरी मुख्यमंत्री का जताया आभार…

पिथौरागढ़ :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के दोबाटा से मर्ताेली तक 3.02 किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ₹84.12 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से इस क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांग पूरी हुई है। इससे सीमांत क्षेत्र मर्ताेली सीधे सड़क से जुड़ जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF को मिली बड़ी सफलता:बैंक खाते और सिम कार्ड सप्लाई करने वाले एक और बड़े हवाला ऑपरेटर को देहरादून साइबर थाने ने महाराष्ट्र किया गिरफ्तार… देहरादून निवासी से 01 करोड़ की ठगी..गिरफ्त में आये अभियुक्त पर पूरे देशभर 159 मुकदमें एवं 3272 विभिन्न साइबर अपराधों में देश भर में आपराधिक तार..

मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर सीमांत क्षेत्र मर्ताेली एवं आस पास के गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। गांव वासियों ने अपने आभार पत्र में कहा है कि यह सड़क गांव के भविष्य को नई दिशा देगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार व आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करेगी। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री द्वारा सीमान्त गाँव मर्ताेली तक सड़क स्वीकृत कर इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रयास: सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने की कवायद जारी..यातायात में सुधार सहित आमजन की सुरक्षा को लेकर SSP देहरादून स्वयं मैदान पर डटे..शहर के व्यस्ततम चौराहे सर्वे चौक का एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण..

मुख्यमंत्री की यह पहल रिवर्स पलायन, सीमांत क्षेत्र में विकास एवं गांव को जीवंत रखने में सहायक सिद्ध होगी। सड़क स्वीकृत होने से मर्ताेली गांव तक आवागमन सुगम होगा। इसके साथ ही पूरी घाटी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाब के कुख्यात भुप्पी गैंग के गुर्गे देहरादून में ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार,भारी मात्रा में चरस बरामद...पंजाब STF भी धरपकड़ में जुटी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें