मुख्यमंत्री ने संभाला मोर्चा, पहुँचे आपदा कंट्रोल रूम. अधिकारियों को अपडेट रहने के दिए निर्देश. प्रदेश में भारी बारिश के चलते 3 की मौत,2 घायल..

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का सिलसिला जारी है। वही बारिश के कारण प्रदेश के हालतों जायजा लेने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पंहुचे। जहां मौजूद अधिकारियों से प्रदेश की स्थिति का जानी।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की अपेक्षा अनुसार देहरादून शहर के यातायात में सुधार लाने की क़वायद तेज..ट्रैफिक आवागमन को बहाल रखने के दृष्टिगत खुद सड़क पर उतरे SSP दून....जगह-जगह निरीक्षण कर ट्रैफिक में बाधा बनने वाले अतिक्रमण व अन्य व्यवधानों को अवमुक्त करने की कार्यवाही शुरू....सभी स्टेक होल्डर की मद्दत से यातायात व्यवस्था को बेहतर करने पर हमारा जोर: SSP दून

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस आफत की बारिश के चलते अभी तक 3 लोगों की मौत हुई है और 2 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही भारी बारिश के चलते चंपावत के एक गांव में छत गिर जाने से महिला की मौत हो गई है। बाकी प्रदेश में स्तिथिया अभी फिलहाल सामान्य है वो खुद प्रदेश की स्थितियों पर नज़र बनाए हुए हैं। साथ ही कहा कि चार धाम यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है कल देर शाम तक केदारनाथ धाम में करीब 6000 श्रद्धालु मौजूद थे। जिसमें से 4000 श्रद्धालु नीचे आ गए हैं। सभी अधिकारियों को व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटर की आड में चल रहे सेक्स रैकेट का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश...संचालक सहित 04 गिरफ्तार..SSP देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर कार्रवाई..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें