हरिद्वार रोड स्थित रोड़वेज का पूर्व वर्कशॉप देहरादून स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित..भूमि में बनेगा स्मार्ट भव्य प्रशासनिक भवन !..

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की हरिद्वार रोड स्थित पूर्व कार्यशाला भूमि को देहरादून स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित कर दिया गया ! भूमि यूटीसी की तरफ से भूमि हस्तगत कर्ता अनिल सिंह महाप्रबंधक प्रशासन द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथपाल सिंह जी को किया गया हैं.इस कार्य के लिए में सीपीडब्ल्यूडी की तरफ से उनके अधिशासी अभियंता संजय कुमार  सहायक अभियंता तारक कांत नायक देहरादून स्मार्ट सिटी की तरफ से अधीक्षण अभियंता जगमोहन सिंह चौहान और उनके सहायक महाप्रबंधक गिरीश पुंडीर, यूटीसी की तरफ से उनके सहायक अभियंता प्रमोद दीक्षित भी उपलब्ध रहे.वही स्मार्ट सिटी की लिमिटेड की तरफ से सहायक महाप्रबंधक  आशीष दया सक्सेना एवं अधिशासी अभियंता मदन मोहन सिंह पुंडीर, सहायक अभियंता आशीष मिश्रा उपस्थित रहे..

यह भी पढ़ें 👉  जनहित सुरक्षा: क्रिसमस और न्यू ईयर ज़श्न के दौरान होटल-रेस्टोरेंट पार्टियों में सुरक्षा के दृष्टिगत बढ़ी पाबंदियां… सरकारी गाइडलाइन को एनफोर्समेंट कराने में जुटी दून पुलिस...राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत होटल/रेस्टोरेंट और बार में चेकिंग कर इन बिंदुओं पर सख़्त हिदायत…

उत्तराखंड मुख्य सचिव  की अध्यक्षता एचपीएससी  की बैठक में हुए निर्णय के बाद एक अतिरिक्त बेसमेंट का निर्माण किया जाएगा ( कुल बेसमेंट 2) व एक ग्राउंड फ्लोर सहित 6 और फ्लोर का भवन बनाया जा रहा है.रुके हुए निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ होने जा रहा है..

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: सड़क पर रैश ड्राइविंग,स्टंटबाजी कर उपद्रव राइडिंग करने वालों का दून पुलिस ने उतारा बुख़ार...भारी संख्या में वाहन सीज..हजारों का जुर्माना वसूला..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें