हरिद्वार पुलिस ने दबोचा फ़र्जी CBI का DCP, Fake I’d दिखाकर लोगों से ठगी और युवती से सगाई भी..

खुद को C.B.I. ऑफिसर बता बहादराबाद निवासी युवती से की थी सगाई

शक होने पर शादी से 02 दिन पहले युवती के भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा

Fake I’d दिखाकर लोगों से ठगी करना आया प्रकाश में

थाना बहादराबाद

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया. पुलिस के शिकंजे में आया शातिर अपराधी वसीम आजम पुत्र समीम मूल रूप से ग्राम सधोली कदीम थाना बेहट, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा–मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास...

फर्जी आईडी फोटोग्राफ्स और दस्तावेज भी बरामद

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने C.B.I. ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगालने के बाद कथित फर्जी C.B.I. डीसीपी को बेहट सहारनपुर से दबोचने में सफलता हासिल की. पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी, फोटोग्राफ्स और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: 3 जनवरी को देहरादून पहुँचगे अरविन्द केजरीवाल, परेड ग्राउंड में जनसभा को करेंगे संबोधित. *नव परिवर्तन अभियान का करेंगे शंखनाद....*

पटियाला में पोस्टेड बताकर हरिद्वार बहादराबाद में युवती से सगाई

अभियुक्त द्वारा खुद को बतौर C.B.I. डीसीपी पेश करते हुए वर्तमान पोस्टिंग पटियाला बताकर आनंद विहार कॉलोनी निकट रानीपुर झाल बहादराबाद निवासी युवती से सगाई की थी। इस बारे में शक होने पर युवती के भाई ने शिकायती प्रार्थनापत्र देकर दिनांक 8 दिसंबर 2022 को थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  सुद्धोवाला जेल में मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 04 पुलिसकर्मियों को SSP देहरादून ने किया तत्काल निलंबित…..मुल्जिम ड्यूटी जैसे संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी :SSP दून

फोटोशॉप से तैयार किए फर्जी दस्तावेज

विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त वसीम आजम द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज (आईडी व फोटोग्राफ) एक फर्जी फोटोशॉप से तैयार किए गए हैं। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामद सामग्री-
1- फोटो IPS ड्रेस में – 02
2- डीसीपी की फर्जी आईडी – 08

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें