रायपुर क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना..तत्काल मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को लिया हिरासत में…पूछताछ सहित साक्ष्य-संकलन कर सख़्त कार्रवाई जारी: SSP देहरादून

देहरादून: थाना रायपुर क्षेत्र में एक युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी हैं.. मामलें की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया हैं.. इतना नहीं तहरीर के आधार पर BNS कड़ी धाराओं में मुकदमा भी कर आगे की जांच-विवेचना जारी हैं.. पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में हिरासत में दिए गए तीन में से दो युवकों कि इस घटना में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है..हालांकि इसके बावजूद पूछताछ के साथ ही साक्ष्य संकलन कर जांच-पड़ताल जारी हैं.

बाईट-अजय सिंह, एसएसपी ,देहरादून.

थाना रायपुर पुलिस के अनुसार  के अनुसार 03 अक्टूबर 2024 को रायपुर क्षेत्र में एक युवती के साथ गलत काम होने के संबंध में उसके परिजनों द्वारा विलंब से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु०अ०सं० – 373/23  धारा – 70(1) BNS पंजीकृत किया गया.घटना की प्राथमिक जांच में तथ्य प्रकाश में आए हैं कि उक्त युवती व अभिषेक नाम का अभियुक्त आपस में परिचित थे.अभियुक्त जो रायपुर क्षेत्र में टाटा मैजिक चलाता है. 03 अक्टूबर को करीब 12 बजे दिन में युवती व अभियुक्त 4 नंबर चक्की पर आए.अभियुक्त अभिषेक द्वारा युवती को अपने टाटा मैजिक वाहन से किद्दुवाला क्षेत्र में गया. जहां अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म काम किया गया.वही दूसरी तरफ रायपुर क्षेत्र में युवती के परिजन जो युवती की तलाश कर रहे थे,उनको एक जगह सड़क किनारे अभियुक्त व उसके साथी जो मैजिक में आगे बैठे थे और युवती पीछे बैठे मिले.परिजनों द्वारा सबको थाने लाया गया.उधर इस बीच युवती की तबियत खराब होने पर युवती को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया.जबकिंयुवती के परिजनों द्वारा  थाने पर अभिषेक व उनके दो साथियों के विरुद्ध तहरीर दी गयी, जिसपर पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:नकल माफियाओं पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक…विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत CSIR द्वारा आयोजित SO व ASO पद की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड.. संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी..SSP देहरादून ने स्वयं मामलें का संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर की कार्रवाई..

वही घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालिक घटना के संबंध में अभियुक्तों कि सीसीटीवी फुटेज मोबाइल लोकेशन पुलिस टीम द्वारा निकाली गई.पुलिस द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों और अभियुक्त व उसके साथियों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन का अवलोकन करने पर अभियुक्त उक्त युवती को टाटा मैजिक वाहन से अकेले ले जाता हुआ दिखाई दिया.ऐसे में घटना के समय अभियुक्त के दोनों साथियों की किसी अन्य स्थान पर होने की पुलिस को प्राथमिक साक्ष प्राप्त हुए साथ ही उन दोनों के मोबाइल नंबर की लोकेशन भी घटनास्थल से अलग-अलग सीसीटीवी में दिख रहे स्थानों पर पाई गई है.

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद (ईद) को लेकर दून में पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाए पुख़्ता, धार्मिक उत्पात-आराजकता फेलानें वालों पर रासुका लगाई जाएगी,किसी भी दशा में संवेदनशील स्थानो व धार्मिक स्थलो के पास कुर्बानी ना हो: SSP

  घटना की सम्वेदनशीलता को देखते हुए सभी साक्ष्य का परीक्षण किया जा रहा है और पूछताछ की जा रही है 

पुलिस के अनुसार बकुछ व्यक्तियों द्वारा उक्त घटना को सोशल मीडिया के माध्यम गलत तथ्यों के आधार पर प्रसारित करते हुए सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि पुलिस घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलित की कार्यवाही की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून की नई पहल..दीपावली पर्व से पूर्व सीनियर सिटीजनों का कुशलक्षेम पूछने उनके द्वार पर पहुंची दून पुलिस....स्नेह पाकर बुजुर्गों ने दिया पुलिस को आशीर्वाद,प्यार से फेरा सिर पर हाथ..

 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें