अपडेट: रफ्तार के कहर… पुलिस पहुंची एक्सीडेंट चालक तक मामा-भांजे थे गाड़ी में सवार..

पुलिस पहुंची एक्सीडेंट के चालक तक मामा भांजा थे गाड़ी में सवार भांजे की उम्र 12 वर्ष चालक की उम्र 22 वर्ष लगातार की जा रही पूछताछ जारो.. भांजे की उम्र 12 साल और कर चलने वाले मां की उम्र 12

एसएसपी देहरादून स्वयं निगरानी कर कार्रवाई में जुटे

देहरादून: राजपुर रोड़ पर चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाली मर्सिडीज़ कार चालक तक पुलिस पहुँच गई हैं.. पुलिस जांच पड़ताल के अनुसार एक्सीडेंट करने वाली कार में मामा-भांजा सवार थे. भांजे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है जबकि कर चलने वाले मामा की उम्र 22 साल बताई गई. पुलिस पूछताछ कर रही है.एसएसपी के अनुसार पूरे मामलें का खुलासा किया जा रहा है..

यह भी पढ़ें 👉  दुर्घटना में घायल युवक की सहायता करने वाले नौजवान को दून पुलिस ने किया सम्मानित…घायल युवक को पुलिस और एक अन्य व्यक्ति की सहायता से अपने निजी वाहन से पहुंचाया था अस्पताल..

 एसएसपी की निगरानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी पुलिस टीमें..

12 मार्च 2025 की रात लगभग 08 बजे के आसपास राजपुर रोड (साईं मंदिर) के पास हुए जानलेवा एक्सीडेंट में एसएसपी देहरादून अजय सिंह की लगातार निगरानी /निर्देशन में कार्रवाई चल रही हैं.पुलिस की कई टीमों द्वारा रातभर सघन सर्च/चेकिंग अभियान के दौरान सहस्त्रधारा क्षेत्र के एक खाली प्लॉट से दुर्घटना कारित करने वाले मर्सिडीज़ वाहन को बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत हादसा: यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में समाई..SDRF सहित अन्य बचाव दल का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

बता दें की बीती रात लगभग 8:00 बजे के आसपास राजपुर के साईं मंदिर के समीप तेज रफ्तार से आ रही बेकाबू मर्सिडीज़ कार द्वारा सड़क पर जा रहे चार लोगों को बुरी तरह से कुचलने के साथ ही दो स्कूटी सवार को भी रौंद डाला. इस घटना में मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.जबकि स्कूटी सवार घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना कारित करने के बाद से चंडीगढ़ नंबर मर्सिडीज़ चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  अग्निशमन सेवा: उत्तराखण्ड में स्थापित होगा फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र: मुख्यमंत्री..भीमताल, द्वाराहाट,गौचर,पुरोला और सहस्त्रधारा में खोले जाएंगे नए फायर स्टेशन..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें