दून हॉस्पिटल में आज से होगा सिर्फ कोरोना मरीजों का इलाज. अन्य बीमारी के लिए, शहर के इन अस्पतालों में की गई व्यवस्था…

सोमवार से देहरादून के दून अस्पताल में सिर्फ कोविड मरीजों को ही एडमिट किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य बीमारियों से जुड़े मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाएगा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए, दून अस्पताल को कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल बना दिया गया है। हालांकि सामान्य बीमारियों के लिए ओपीडी चलती रहेंगी। कोरोना के मरीजों का तेजी से बढ़ने और अस्पतालों में भर्ती होने के बाद आज से दून अस्पताल में बदली व्यवस्था के बीच इलाज होगा। यहां पर सामान्य मरीजों के न ऑपरेशन होंगे और न ही उन्हें भर्ती किया जाएगा। ओपीडी में भी केवल 12 बजे तक ही पंजीकरण होंगे और आधी क्षमता के साथ मरीजों को देखा जाएगा।
कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों के लिए देहरादून के गांधी हॉस्पिटल व कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराए जाने की व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे को भारी असले सहित हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा..50 लाख फ़िरौती  मामला

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें