वरिष्ठ पत्रकार के साथ बदसलूकी मामलें आरोपी सब-इंस्पेक्टर निलबिंत.03 तीन दिन जांच रिपोर्ट तलब..

देहरादून: विजयदशमी के दिन रावण दहन के दौरान परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय अखबार के एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ सब-इंस्पेक्टर द्वारा बदसलूकी मामलें में शिकायती पत्र लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल बुद्धवार पुलिस डीजीपी से मिला. पत्रकारों की मांग है कि जिस तरह से अमानवीय चेहरा दिखाते हुए सब-इंस्पेक्टर ने हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार ओम सती के साथ सरेआम बदसलूकी करते हुए उन्हें धक्के मार कर मैदान से खदेड़ा. ये मित्र पुलिस की छवि को धूमिल करता हैं.ऐसे में तत्काल ही आरोपी सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड करते हुए दुर्गम जिले में ट्रांसफर किया जाए. इतना ही नहीं पत्रकारों के दल ने इस दुर्भाग्यपूर्ण विषय पर एकजुटता दिखाते हुए कहा कि अगर इस मामलें में उचित कार्यवाही नहीं होती तो अगला क़दम मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रोष व्यक्त करना होगा.. पत्रकारों ने यह भी कहा कि जिस तरह से आरोपी सब-इंस्पेक्टर को मात्र लाइन हाज़िर किया गया है. वह सिर्फ खानापूर्ति मात्र है..

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर: हाईटेक पुलिसिंग की तरफ बढ़ते कदम…SOG/LIU सहित वायरलेस शाखा हुए अत्याधुनिक रूप से मजबूत…SSP उधमसिंह नगर ने वितरित किये उच्च तकनीक से लैस लैपटॉप.. 

कार्यवाही अवश्य की जाएगी: DGP

उधर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पत्रकारों के दल को आश्वासन दिया कि आज ही उचित कार्यवाही अवश्य की जाएगी.इसके अलावा डीजीपी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए खेद भी प्रकट किया..

यह भी पढ़ें 👉  जनहित पुलिसिंग:नव वर्ष की पूर्व संध्या पर क़ानून व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं मैदान पर उतरे SSP देहरादून.. भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दून पुलिस ..पुलिस व्यवस्था को देख आमजन ने भी किया SSP अजय सिंह का धन्यवाद..

क्या खबरों की खुन्नस में की सब-इंस्पेक्टर ने बदसलूकी !

बता दें कि विजयदशमी की शाम परेड ग्राउंड में रावण दहन के दौरान न्यूज़ कवरेज के लिए पहुँचे हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार ओम सती के साथ सब-इंस्पेक्टर द्वारा न सिर्फ धक्का-मुक्की कर बदसलूकी की कर गई,बल्कि दबंगई दिखाते हुए उन्हें मौके से धक्के मार कर पब्लिक के सामने शर्मसार भी किया गया..आरोप हैं कि देहरादून एसओजी में तैनात आरोपी सब-इंस्पेक्टर द्वारा पत्रकार के साथ खबरों की खुन्नस में जानबूझकर ऐसा दुर्व्यवहार किया गया. क्योंकि शिकायतकर्ता पत्रकार द्वारा UKSSSC भर्ती घोटालें और 2015 पुलिस भर्ती धांधली की काफी खबरें अखबार में लिखी गई थी.बताया जा रहा हैं कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर भी 2015 -16 भर्ती प्रकरण से जुड़ा हैं..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून SSP की दूरदर्शिता से चक्रव्यूह में फंसा 01 शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर..अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 08 लाख  कीमत की 10 मोटर बाइकें बरामद..आदतन आपराधिक घटनाओं में लिप्त लोगों के खिलाफ़ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर जनपद से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा :- एसएसपी देहरादून
DGP से मुलाकात कर पत्रकारों ने नाराजगी जाहिर की..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें