ऋषिकेश आईडीपीएल चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर.. सर्कल ऑफिसर को जांच सौंपी गई :SSP

देहरादून: ऋषिकेश के आईडीपीएल चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है.. वही रायवाला में तैनात सब-इंस्पेक्टर ज्योति प्रसाद उनियाल को अब आईडीपीएल  चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक आईडीपीएल चौकी इंचार्ज से लाइन हाजिर किए गए सब-इंस्पेक्टर कविंद्र राणा को एक मामलें में महिला शिकायतकर्ता से अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन हाजिर किया गया हैं.. शिकायतकर्ता महिला का आरोप हैं कि आरोपित दरोगा ने गाली गलौच करने के साथ ही मारपीट का भी प्रयास किया. ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने तत्काल ही आरोपित दारोग़ा कविंद्र राणा को लाइन हाजिर करते हुए सर्किल ऑफिसर को जांच सौपीं हैं. एसएसपी ने साफतौर पर कहां की किसी भी पुलिस कर्मी को शिकायतकर्ता से अभद्र व्यवहार करने का अधिकार नहीं हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग के कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून डकैती कांड अपडेट: पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग...बदमाशों ने कई महीनों पूर्व की थी लूट की योजना..घटना को अंजाम देने के लिए यमुना एक्सप्रेस आगरा से लूटी गई थी कार...धरपकड़ के लिए सुदूर प्रांतों में कई टीमें दिन-रात जुटी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें