शानदार: पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी, चोपता की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर. जबरदस्त बर्फबारी देख पर्यटक हुए गदगद…*video live*

रुद्रप्रयाग:

मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में विख्यात रुद्रप्रयाग के पर्यटक स्थल चोपता-दुगलबिट्टा में जमकर बर्फबारी हो रही है. चोपता में अभी तक एक फीट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है. चोपता के बुग्यालों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है. चोपता में चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है. बर्फवारी का यह नजारा देख पर्यटकों में काफी उत्साह है ।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV से पुष्टि: किशन नगर एक्सीडेंट को लेकर दून पुलिस का खुलासा…ई-रिक्शा पलटने से हुई थी संदिग्ध परिस्थितियों में चालक की मौत..CCTV फुटेज से हुई घटना की पुष्टि…परिजनों को था हत्या का संदेह !..

रुद्रप्रयाग के हिमालयी क्षेत्र केदारनाथ, तुंगनाथ, चोपता आदि क्षेत्रों में पिछले कई घंटो से जमकर बर्फबारी हो रही है. चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में जाना जाता है. बर्फबारी के बाद चोपता की सुंदरता पर चार चांद लग गये हैं. यहां लगातार बर्फबारी जारी है. अभी तक चोपता में एक फीट तक बर्फबारी हो चुकी है. बर्फबारी होने के बाद भारी संख्या में पर्यटक चोपता का रुख कर रहे हैं. चोपता में चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: आदतन अपराधियों को गुण्डा एक्ट के तहत दून पुलिस ने किया तड़ीपार..कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपराधियों पर प्रभावी कंजा जरूरी: SSP दून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें