नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत.. परिजनों के गंभीर आरोप, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी..

देहरादून: थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाईपास रोड़ स्थित  नई जिंदगी नाम के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बीती रात अचानक 32 वर्षीय मुआद अली की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद आनन-फानन में उसे प्रेम नगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा हैं कि मृतक मूल रूप से सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस: दिनदहाड़े स्कूल संचालक के घर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल की लूटपाट,पिस्टल की नोक पर बंधक बना जेवरात और नकदी लूट बदमाश हुए फ़रार.

परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र में हुई मौत मामले में परिजनों का आरोप है कि मृतक मुराद अली को नशा मुक्ति केंद्र वालों ने शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. उसके हाथ पैर इस कदर बांध दिए गए.जिससे वह  शारीरिक और मानसिक रूप से  काफ़ी परेशान रहा. वहीं आरोप हैं मृतक के शरीर में कई तरह के प्रताड़ित करने के निशान गवाही दे रहे हैं कि मौत से पहले उसके साथ काफी जोर जबरदस्ती की गई.. फिलहाल पुलिस आरोपों के तहत नशा मुक्ति केंद्र संचालकों और अन्य लोगों से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में..गैंग के शातिर तीन सदस्य गिरफ्तार.. चोरी की 09 मोटर साइकिलें बरामद.. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकता हैं  मौत का खुलासा..

वह इस मामले में थाना पटेल नगर पुलिस नई जिंदगी नशा मुक्ति केंद्र संचालक से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी है. फिलहाल मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है बताया जा रहा है कि 12 मार्च को नशे से ग्रस्त युवक मुआद अली शिमला बाईपास स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने मृतक का शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस के अनुसार PM रिपोर्ट आने के उपरांत ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: हरियाणा से परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए आई 3 महिला स्नान के दौरान गंगा में बही ।sdrf ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें