देहरादून: सुपर कॉप कप्तान की सख़्ती..पटेलनगर और डालनवाला क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं के वर्कआउट को लेकर 24 घंटे का दिया अल्टिमेटम: SSP

देहरादून कप्तान की मान…राष्ट्रपति भ्रमण और परेड की व्यस्तता के बीच भी जिले की कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर..इसी का नतीजा रहा कि नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 48 घंटे में खुलासा किया गया है..लेकिन दूसरी तरफ अब डालनवाला और पटेलनगर की लूट की घटनाओं के अनावरण के लिए 24 घंटे का एसएसपी अजय सिंह द्वारा दोंनो थानों को अल्टिमेटम दिया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:चारधाम हेली बुकिंग फ्रॉड में लिप्त संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश..STF ने बिहार से 02 मुख्य साइबर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार..देशभर में फैले नेटवर्क के मिले अहम सुराग...

जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर 2023 को कोतवाली नगर क्षेत्र में तिलक रोड पर हुई मोबाइल लूट की घटना का पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर अनावरण करते हुए का 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

दो दिन एक साथ 03 लूट की घटनाएं

वही दूसरी तरफ 31 अक्टूबर 2023 को थाना पटेल नगर क्षेत्र में उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति को स्कूटी द्वारा 02 युवकों द्वारा कमरे में ले जाकर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था..इसके अतिरिक्त डालनवाला क्षेत्र में  30/10/23 को तिब्बती बाजार और 31/10/23 को बन्नू चौक के पास 02 अलग अलग घटनाओं में स्कूटी सवार युवकों द्वारा 02 अलग अलग युवतियों से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. इन तीनों घटनाओं के अनावरण को लेकर देहरादून एसएसपी अजय सिंह द्वारा स्पेशल टीम का गठन करते हुए दोनों थाना प्रभारी को 24 घंटे का अल्टीमेट दिया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में सट्टेबाजों पर दून पुलिस का प्रहार…एक दर्जन से अधिक सट्टेबाज मौके से गिरफ्तार..ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी..

फील्ड पुलिसिंग के सुपर कॉप IPS अजय सिंह..

बता दे की देहरादून के मौजूदा पुलिस कप्तान अजय सिंह अपनी बेहतरीन सुपर कॉप फ़ील्ड पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं..यही वजह हैं कि उनके कार्यशाली में सबसे बड़ी प्राथमिकता शांति और कानून व्यवस्था सुचारू रखने की रहती है..साथ ही अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख़्त रवैया..

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिशानिर्देश :DGP

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें