तिरंगा यात्रा: “मेरी माटी मेरा देश”कार्यक्रम के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान को देहरादून एसएसपी ने पैदल रैली निकाल दिया जोर..

देहरादून: “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान को जोर देते हुए देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर द्वारा स्वतंत्रता दिवस से 1 दिन पहले 14 अगस्त को पैदल मार्च रैली निकाल कर आमजन को जागरूक संदेश किया.देहरादून पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा निकालते हुए एसएसपी का कारवाँ रेसकोर्स,धर्मपुर,ईसी रोड,बुद्धा चौक होते हुए कोर्ट रोड़ से एसएसपी कार्यालय पहुँचा.इस दौरान एसएसपी अपनी फोर्स के साथ हाथों में तिरंगा लेते हुए सड़क पर पैदल रैली में नजर आये..इतना ही नहीं एसएसपी ने समस्त जनपद अधिकारियों/कर्मचारियों और थाना प्रभारियों सहित सभी जवानों को सन 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया.साथ ही भारत की एकता को सुदृढ बनाते हुए देश की रक्षा करने वालों का सम्मान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गयी..

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Global Investors Summit को लेकर देहरादून जिलाधिकारी-युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी..शहर की साफ़-सफ़ाई और सौंदर्यकरण से लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही...
तिरंगा यात्रा रैली

अमर शहीदों के नाम हरद घर तिरंगा अभियान

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों की याद में सम्पूर्ण भारत वर्ष में चलाये जा रहे “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को सफल और सार्थक बनाये जाने के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान को उत्तराखंड पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश भर में जोर-जोर से चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: बसंत बिहार क्षेत्र में हुये रिटायर्ड ONGC व्यक्ति ब्लाइण्ड मर्डर का दून पुलिस ने किया खुलासा..हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार.. किराए का कमरा लेने के बहाने ज़बरन पैसा वसूलने के दौरान हत्या..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें