सीनियर सिटीजन को विशेष सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता:SSP, सांसद एवं मेयर सहित नगर वासियों ने यहाँ किया दून SSP समेत थाने को सम्मानित..

देहरादून में अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन को विशेष पुलिस सुरक्षा दायरे में रखकर थाने स्तर पर इसकी जिम्मेदारी तय की गई हैं. इतना ही नहीं जनपद में निवासरत तमाम वरिष्ठ नागरिकों की सूची बनाकर उन्हें आवश्यकतानुसार कैसे पुलिस की निगरानी में रखकर महफ़ूज किया जा सकें,इसके लिए पुलिस मुख्यालय निर्देशानुसार देहरादून कप्तान (एसएसपी)दलीप सिंह कुँवर अपनी टीम से रणनीति तैयार कर रहे हैं.बता दें कि पिछले दिनों थाना प्रेमनगर के विंग नंबर 1 में 77 साल की बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या घटना के बाद से सीनियर सिटीजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर नजर आ रही है.इसके लिए बकायदा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गाइडलाइन की तर्ज पर प्रदेश भर में निवासरत सीनियर सिटीजन की सुरक्षा को लेकर जनपद SSP/SP को बिंदुवार कड़े निर्देश पारित किए हैं.इसी क्रम में देहरादून एसएसपी ने सीनियर सिटीजन की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने पर जोर दिया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  खानापूर्ति:सिंगल यूज प्लास्टिक बिक्री वालों पर मेहरबानी क्यों?..हाईकोर्ट के सख़्त आदेश के बावजूद कार्यवाही के नाम मात्र जागरूकता करने में जुटी टीमें...

प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट और एसओजी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी विशेष सम्मानित

उधर प्रेमनगर के विंग नंबर 1 में 12 अप्रैल 2023 को 77 वर्षीय महिला हत्याकांड को प्राथमिकता के आधार पर वर्कआउट कर हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले में प्रेम नगर वासियों ने एसएसपी दलीप सिंह कुँवर सहित पूरी पुलिस टीम को रविवार सम्मानित किया. दशहरा ग्राउंड मंदिर समिति के भवन में रखे गए सम्मानित कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा सांसद माला राजलक्ष्मी शाह,देहरादून मेयर सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने प्रेमनगर थाना अध्यक्ष पी.डी.भट्ट और एसओजी इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी का इस केस वर्कआउट में आभार प्रकट करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर: एसएसपी मंजुनाथ टीसी के आग्रह पर हंस फाउंडेशन ने UDN पुलिस को प्रदान किए 17 वाहन…पुलिसिंग को मजबूत कर महिला पुलिस को सशक्त करने की पहल..

ड्रग्स फ़्री अभियान को भी जनहित में मजबूत करना ज़रूरी:SSP

वही इस पुलिस सम्मानित कार्यक्रम में पहुंचे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि सीनियर सिटीजन की विशेष सुरक्षा पुख्ता करने के लिए  योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई चल रही है. जनपद में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सूची बनाकर थाने स्तर पर उनकी सुरक्षा व चौकसी के लिए जिम्मेदारी तय की गई है. वही दूसरी तरफ एसएसपी ने कहा कि इसी क्रम में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को भी जन जागरूकता के माध्यम से वृहद स्तर पर जारी रखने पर भी जोर दिया जा रहा है. ताकि नशे की गर्द में फंसने वालों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा के चुनावी दंगल में अब 632योद्धा, 95 छोड़ गए मैदान. 750 दावेदारों ने कराया था नामांकन…
बाइट:एसएसपी

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें