
हम अभी 100 वार्डो में सघन जागरूकता कर रहें हैं:जिला सूचना अधिकारी. सजा ही नहीं, जागरूकता भी मकसद
देहरादून: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नैनीताल हाई कोर्ट के सख़्त आदेशों के बावजूद देहरादून जिला प्रशासन निर्दशों की अवहेलना कर मात्र जागरूकता फैलाने कार्यवाही की बात कह रहा है. जबकि कुछ दिन पहले जिला प्रशासन द्वारा हाई कोर्ट के आदेशों के शत-शत प्रतिशत अनुपालन की दुहाई दे रहा था.. इस क्रम में पहली कार्यवाही मंगलवार 1 सितंबर 2026 को शुरू की गई,जिसमें देहरादून के 100 वार्डों की दुकानों पर सघन चेकिंग कर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में नगर निगम के सभी 100 वार्डों की नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार इस अभियान के तहत नगर निगम और प्रशासनिक टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की..



अभियान के तहत नगर निगम और प्रशासनिक टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई कीवार्ड-78 (टर्नर रोड) एवं वार्ड-79 (भारूवाला) में जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में 32 दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री मिलने पर दो दुकानों का ₹1,000 का चालान काटा गया।
वही वार्ड-04 (राजपुरा) में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल और सेनेटरी इंस्पेक्टर राखी रावत की टीम ने विशेष अभियान चलाया। यहां 22 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और ₹6,700 का जुर्माना वसूला गया।कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण या बिक्री न करें और इसके स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का प्रयोग अपनाएं।
सजा ही नहीं, जागरूकता भी मकसद: जिला प्रशासन
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना या जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रशासन ने दूनवासियों से अपील की है कि वे देहरादून को स्वच्छ, हरा-भरा और प्लास्टिक-मुक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।









