ट्रैफिक प्रेशर: निर्माण कार्य के चलते हरिद्वार मार्ग पर अगले कुछ दिनों तक यातायात का दबाव..इन 09 स्थानों पर रोड़ कटिंग गड्डों के चलते आवागमन में संयम बरतें … जनहित के मध्यनजर SSP देहरादून की अपील..

देहरादून: उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा सीवर व पेयजल निर्माण कार्य के चलते हरिद्वार रोड के जोगीवाला व मोहकमपुर मार्ग पर अगले 05 से 06 दिनों तक ट्रैफिक आवागमन दबाव बढ़ गया हैं.. दरसल जोगीवाला से आगे सड़क किनारे सीवर एवं पेयजल पाइप बिछाने के लिए रोड़ कटिंग कर जगह-जगह गड्ढे खोद दिए है.ऐसे में इन गड्डों के कारण हरिद्वार जाने वाले रूट पर लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा हैं..रविवार भी इस रूट का उपयोग करने वाले वाहनों को लंबे जाम से जूझना पड़ा.वही इस विषय मे उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी का कहना हैं कि सीवर व पेयजल पाइप बिछाने वाले निर्माण कार्य को निरंतर करते हुए कम से कम अगले 05 से 06 दिनों में रोड़ साइड के गड्डों को भरा जा सकेगा.इस दौरान इस रूट पर ट्रैफिक का दबाव रहेगा.. वही दूसरी तरफ ट्रैफिक जाम को लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा जनहित निर्माण कार्य के मध्यनजर इस रूट का उपयोग करते समय जनता को सतर्क एवं संयम बरतने की अपील की हैं.. एसएसपी ने कहा कि संबंधित कार्यवाही संस्था को नियमों के तहत निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए..ताकि जनता को कोई समस्या न हो..इसके अतिरिक्त जोगीवाला मोहकमपुर होकर हरिद्वार जाने वाले लोग आवागमन के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर भी ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  AIMS अस्पताल में नौकरी लगाने के नाम पर 36 लाख रुपये हड़प धोखाधड़ी करने वाले इनामी अपराधी को दून पुलिस दिल्ली से दबोचा….पिछले डेड साल से चल रहा था फ़रार..

 सीवर व पेयजल निर्माण के लिए इन 09 स्थानों पर रोड कटिंग गड्डों के चलते ट्रैफिक का रहेगा दबाव..

 1-जोगीवाला से मोहकमपुर फ्लाईओवर तक.

यह भी पढ़ें 👉  Good News: आम जनता के लिए खुलेगा देहरादून के राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक "राष्ट्रपति आशियाना"...186 साल पुराना "आशियाना" 21 एकड़ में इन सुविधाओं से हैं लैस.. 

2-अंबेडकर भवन से मोहकमपुर फ्लाईओवर तक.

3-नकरौंदा रोड से पिंडर वैली तक.

4-मियांवाला चौक से पिटकुल ऑफिस तक.

5-पिंडर वैली से अशोक एनक्लेव तक.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: दिल्ली का अन्तर्राज्जीय गिरोह मुन्ना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में..देहरादून में घटित अलग-अलग घटनाओं का खुलासा..दिल्ली सहित उत्तराखंड में 02 दर्जन से अधिक मुक़दमें दर्ज.

6-दुल्हनी नदी के किनारे से दिल्ली फॉर्म तक.

7-सिद्ध पुरम एव रविंद्र पुरम.

8-माता वैष्णो मंदिर (रिंग रोड़) से जोगीवाला चौक तक.

9-अकेशिया पब्लिक स्कूल रोड़ ( सिद्धार्थ एनक्लेव) से मोहकमपुर फ्लाईओवर तक..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें