ट्रैफिक प्लान: 10 अप्रैल को महावीर जयन्ती शोभा यात्रा के दृष्टिगत देहरादून शहर का यातायात प्लॉन ये रहेगा..

महावीर जयंती शोभा यात्रा रूट –

पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला – आढत बजार – सहारनपुर चौक – झण्डा बाजार – कोतवाली – धामावाला – राजा रोड – प्रिन्स चौक – पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला..

समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक..

 शोभा यात्रा में सम्मिलित व्यक्तियो द्वारा सडक के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा एवं शोभा यात्रा के साथ – साथ आधे भाग पर यातायात संचालन भी किया जायेगा। आवश्यकता पडने पर निम्न रूटो पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रास्ता रोक महिला के साथ गलत काम करने का प्रयास और लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को 24 घण्टें में दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..महिला अपराधों के प्रति दून पुलिस पूर्ण रूप से संवेदनशील…ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों का जेल जाना तय:SSP देहरादून..

 शोभा यात्रा के पंचायती मन्दिर से निकलने पर प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले यातायात को त्यागी रोड की ओर भेजा जायेगा.

 शोभा यात्रा के आढत बाजार पहुँचने पर प्रिन्स चौक से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक की ओर नही जायेगा, साथ ही प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा.

 शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुँचने पर पटेलनगर मण्डी / बल्लीवाला से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा। सहारनपुर चौक से ट्रैफिक को रोक –रोक कर निकाला जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी.. बेसन के लड्डू,पनीर,केक सहित मिल्क आइटम के 05 सेंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजें गए.. पंडितवाडी में स्वीट शॉप को नोटिस जारी..

 शोभा यात्रा के झण्डा बाजार की ओर पूर्णतः प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात सामान्य कर दिया जायेगा.

 शोभा यात्रा के राजा रोड़ से प्रिन्स चौक की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से तहसील जाने वालो यातायात को चन्दन नगर कट से दून चौक की ओर भेजा जायेगा.

 शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक से पंचायती मन्दिर की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले ट्रैफिक को त्यागी रोड होते हुए सहारनपुर रोड की ओर भेजा जायेगा..

यह भी पढ़ें 👉  “क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल"  समापन के दिन उत्तराखंड DGP की पुस्तक “ख़ाकी में इंसान" सहित कई अन्य बड़ी घटनाओं पर चर्चा..किताब से रोजमर्रा की पुलिसिंग में सहायता मिलती हैं…सिस्टम को सुधारने के लिए किसी एक को आगे रहकर नेतृत्व करना होता है: SSP देहरादून..

बैरियर / डायवर्जन प्वांइट :-

1-  प्रिंस चौक 

2- मातावाला बाग

3- पटेल नगर मंडी

4- बल्लीवाला चौक 

      एसएसपी दून के अनुसार  देहरादून की सभ्रान्त जनता से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. यथासम्भव दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें