ट्रांसफर: कोतवाली नगर और पटेल नगर के थाना प्रभारी बदले गए…ये होंगे नए प्रभारी..

निष्पक्ष व पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर देते हुए SSP दून की जनपद पुलिस को कड़ी चेतावनी..

देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा कोतवाली नगर और थाना पटेल नगर के थाना प्रभारी बदले गए हैं. एसएसपी के नए आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से हटाकर पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है.जबकि AHTU में कार्यरत इंस्पेक्टर प्रदीप पंत को नई जिम्मेदारी के रूप में नगर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  “क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल"  समापन के दिन उत्तराखंड DGP की पुस्तक “ख़ाकी में इंसान" सहित कई अन्य बड़ी घटनाओं पर चर्चा..किताब से रोजमर्रा की पुलिसिंग में सहायता मिलती हैं…सिस्टम को सुधारने के लिए किसी एक को आगे रहकर नेतृत्व करना होता है: SSP देहरादून..

जनपद देहरादून पुलिस को एसएसपी की कड़ी चेतावनी

बता दें की पटेल नगर के आईएसबीटी पुलिस चौकी घूसकांड के बाद एसएसपी देहरादून सख्त एक्शन में नजर आ रहे हैं. एसएसपी ने जनपद देहरादून पुलिस को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए है कि पारदर्शिता और निष्पक्ष पुलिसिंग में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे.. जनहित सुनवाई पुलिसिंग पर जोर देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने जनपद पुलिस के सभी थाना-चौकी सहित संबंधित अधिकारियों को इस विषय में कड़ी चेतावनी दी है..

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट:भारी बारिश के चलते मंगलवार 05 अगस्त को भी सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद करने के आदेश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें