ऑरेंज अलर्ट:भारी बारिश के चलते मंगलवार 05 अगस्त को भी सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद करने के आदेश..

देहरादून: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मॉनसून सीजन की लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनपद देहरादून के सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों को मंगलवार 05 अगस्त 2025 को भी बंद करने के आदेश जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जारी किए गए हैं.. National disaster alert portal द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार कई स्थानों में भारी वर्षा, बिजली चमकने और भूस्खलन सहित त्वरित बाढ़ की संभावना जताई गई है.ऐसे में ख़राब मौसम के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए कक्षा 01 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी को कल 05 अगस्त 2025 को बंद रख एक दिन का अवकाश आदेश जारी किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सख्त निर्णय: आखिर जनभावनाओं के पक्ष में DM देहरादून ने लिया सख्त निर्णय..विवादित सुद्वोवाला "वाईन शॉप" का लाइसेन्स निरस्त…आबकारी अधिनियम में प्रदान की गई शक्तियों का इस्तेमाल कर तत्काल लाइसेंस निरस्त का आदेश जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें