त्यूणी अग्निकांड: DIG फ़ायर से तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट तलब,जांच रिपोर्ट में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की कमी पाए जाने पर होगी सख्त कार्यवाही:DGP

त्यूणी फायर इंचार्ज सहित चार कर्मी निलंबित:SSP

वही त्यूणी अग्निकांड हादसे में 4 मासूम बच्चों की मौत पर दुख जताते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने फायर विभाग DIG निवेदिता कुकरेती को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है.इतना ही नहीं DGP ने डीआईजी फायर से उपरोक्त घटना की जांच प्राथमिकता के आधार पर 03 दिवस के भीतर संपादित कर रिपोर्ट प्रेषित के आदेश दिए गए हैं.DGP अशोक कुमार ने साफ तौर पर कहा कि जांच रिपोर्ट में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी.. उधर त्यूणी फायर सर्विस प्रभारी सहित चार फायर कर्मियों को तत्काल देहरादून एसएसपी ने निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा : उत्तराखंड में गांजे की सबसे बडी खेप STF ने पकड़ी..झारखंड से कंटेनर में भर लायी 4 कुंतल 34 किलोग्राम गांजा बरामद…अन्तर्राज्यीय तस्कर को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से किया गिरफ्तार..मुख्य माफियां सहित कई ड्रग्स पेडलरों तलाश जारी..
बाइट:दलीप सिंह कुँवर,SSP/DIG देहरादून

वही त्यूणी अग्निकांड मामलें में लापरवाही बरत समय पर कार्रवाई न करने के आरोप स्थानीय नायब तहसीलदार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. वही इसी के चलते अग्निशमन के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है.हालांकि अभी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच जारी है. वहीं इस पूरे हादसे पर दुख जताते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें 👉  "ऑपरेशन प्रहार":SSP देहरादून के निर्देश पर वीकेंड पर "नाईट स्ट्राइक" में प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस की बड़े स्तर पर छापेमारी..होटल/रिसोर्ट/ हॉस्टलों/पीजी पर एक साथ रेड..दर्जनभर से अधिक पुलिस के शिकजें में..भारी मात्रा में नशा समाग्री बरामद..

देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने राहत बचाव कार्यों में लापरवाही बरतने वाले नायब तहसीलदार को निलंबित किया हैं. दूसरी तरफ सम्बंधित अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है.जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर  उनको  ढांढस  बंधाया..DM /SSP की निगरानी में  मृतक बालिकाओं के शव को खोजने के लिए एस.डी.आर.एफ. एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  सजग नागरिक: सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक संवाद में जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें