सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत..रुद्रप्रयाग निवासी दोनों मृतक सहसपुर कंपनी में काम करते थे…

देहरादून: थाना सहसपुर के अंतर्गत जस्सोवाला के निकट एक सड़क दुर्घटना में देर रात दो बाइक सवार युवकों को दर्दनाक मौत हो गई..रुद्रप्रयाग निवासी दोनों युवक सहसपुर के लांघा रोड स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे.पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है.परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.वही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: SSP दून ने उतरवायी हरियाणा के दबंगई दिखाने वाले युवकों की खुमारी..सड़क पर सरेआम हथियारों को लहराने और गाड़ियों से टशन दिखाने वाले 09 लोगों को गिरफ्तार कर दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत.. 

देर रात सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ जाते समय हुआ हादसा..

पुलिस के अनुसार 27/28 अगस्त 2024 की देर रात्रि थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई की देहरादून / विकास नगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है.सूचना पर तत्काल सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची.घटनास्थल पर देखा गया कि दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों बाइक सवार सड़क पर पड़े हैं. ऐसे में गंभीर रूप से दोनों घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से विकासनगर अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया. घटना की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों बाइक सवार लांघा रोड सहसपुर में कंपनी में काम करते थे.और देर रात दोंनो बाइक सवार  सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ जा रहे थे,तभी ये हादसा हुआ.पुलिस दुर्घटना से जुड़े कारणों की भी जांच-पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  "ऑपरेशन कालनेमि"का बड़ा असर: SSP देहरादून की ताबड़तोड़ कार्रवाई के डर से ढोंगी बाबाओं ने उतारा अपना चोला..गिरफ्त में आये ढोंगी बाबा चोला उतार भागे अपने-अपने गृह राज्यों को..

  मृतकों के नाम पता

1- अभिषेक नेगी पुत्र विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 25 वर्ष..

2- रोहित सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी मार्ग पर एक बार फिर दुर्घटना,दो वाहनों को टक्कर मार   बीच सड़क पर पलटा डंफर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें