“ऑपरेशन कालनेमि”का बड़ा असर: SSP देहरादून की ताबड़तोड़ कार्रवाई के डर से ढोंगी बाबाओं ने उतारा अपना चोला..गिरफ्त में आये ढोंगी बाबा चोला उतार भागे अपने-अपने गृह राज्यों को..

मुख्यमंत्री के “ऑपरेशन कालनेमि” का बड़ा असर..अभियान”के तहत अब तक दून पुलिस ने 113 पाखंडियो/ढोंगियों के विरुद्ध की गई है कार्रवाई..

बाहरी राज्यों से आकर उत्तराखंड के लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबा ऑपरेशन कालनेमि के भय से वापस अपने मूल राज्यों को लगे भागने..

ऑपरेशन कालनेमि के तहत अन्य राज्यों के गिरफ्तार ढोंगियों की  रिपोर्ट अन्य राज्य को भी की जाएगी सांझा जिससे ऐसे लोगों की निगरानी भी की जा सके..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करने वाले छद्म भेषधारियों के विरूद्व “ऑपरेशन कालनेमि”* अभियान चलाया जा रहा है..अभियान को सफल बनाने और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी  देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त दिशानिर्देश हैं.. एसएसपी के निर्देशानुसार सभी थानेदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों,जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओं को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओं को अजांम देते है.उनको चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: PM मोदी के उत्तराखंड दौरे की बदली तारीख. अब 24 दिसम्बर नही इस दिन आएंगे प्रधानमंत्री. *ये रहेगी तारीख और समय...*
Oplus_16777216

ऐसे में जनपद में लगातार चलाए जा रहे इस अभियान एवं दून पुलिस कप्तान की सख्ती का असर अब साफ दिखने लगा है.विगत दिनों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के भय से अब ऐसे फ़र्ज़ी/ढोंगी बाबा जनपद देहरादून को छोड़कर वापस अपने मूल जनपदों/राज्यों की ओर भागने लगे है. इसी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप मंगलवार 15 जुलाई 25 को दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान मात्र रायवाला क्षेत्र में ही 02 फ़र्ज़ी बाबा घूमते दिखाई दिए. जिन्हें  गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:चारधाम हेली बुकिंग फ्रॉड में लिप्त संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश..STF ने बिहार से 02 मुख्य साइबर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार..देशभर में फैले नेटवर्क के मिले अहम सुराग...

एसएसपी दून द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही के भय है ऐसे फर्जी ढोंगी बाबा अपना नकली चोला उतारकर अपने अन्य कामों में लग गए है.अथवा अपने मूल जनपद/राज्यों की ओर भागने लगे हैं..हालांकि इसके बावजूद दून का ये अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  UCC को लेकर "सवाल" है तो पूछो? …"वन नेशन वन कोड" पर अभियोजन विभाग उत्तराखण्ड की सकारात्मक पहल.. 

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

 1.इंद्रनाथ पुत्र संतराम निवासी सपेरा बस्ती हरिपुर कला उम्र 45 वर्ष ..

2. चेतनाथ पुत्र श्री लालू नाथ निवासी सपेरा बस्ती हरिपुर कला उम्र 36 वर्ष…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें