UCC को लेकर “सवाल” है तो पूछो? …”वन नेशन वन कोड” पर अभियोजन विभाग उत्तराखण्ड की सकारात्मक पहल.. 

UCC पर हो सवाल या शंका तो करें सीधे सम्पर्क इस नम्बर पर:- 9455286881…

ASK IN CASE OF ANY QUERY?..

यू०सी०सी० पर डी०आई०टी० यूनिवर्सिटी में आयोजित की गयी कार्यशाला..

सयुंक्त निदेशक विधि देहरादून द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं तथा महानुभावों को यू०सी०सी० की आवश्यकता तथा उसके प्रावधानों के सम्बन्ध में दी विस्तृत जानकारी।

यू०सी०सी० से सम्बन्धित सवाल के समाधान के लिये अभियोजन विभाग द्वारा जारी किये गये नम्बर: 9455286881 पर सम्पर्क करने की दी जानकारी.. 

देहरादून: अभियोजन विभाग, देहरादून द्वारा 05 फरवरी 2025 को डी०आई०टी० यूनिवर्सिटी के छात्रों और शिक्षकों को उत्तराखण्ड में लागू हुयी “समान नागरिक संहिता, (UCC) 2025 के संदर्भ में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसकी आवश्यकता प्रावधानों से परिचित कराया गया..संयुक्त निदेशक (विधि) देहरादून, गिरीश चन्द्र पंचोली द्वारा यू0सी0सी0 कानून की आवश्यकता के कारणों विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि आखिर क्यों यह कानून आज समय के आवश्यकता थी. उनके द्वारा उपस्थित छात्रों से आग्रह किया कि, आप स्वयं ही इस कानून को समझें और समाज में किसी के मन में कोई भ्रांति उत्पन्न हो रही हो तो उसे भी दूर करें.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानियों की मुद्दों के तत्परता से निस्तारण के लिए शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए..

देहरादून के विकासनगर SP रेणु लोहनी द्वारा यूoसीoसी के प्रावधानों के अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया.

वही पंकज कुमार राय,विशेष लोक अभियोजक/गैंगस्टर एवं बर्ड्स अधिनियम, द्वारा श्रोताओं को भारत में नागरिक कानूनों के इतिहास एवं विकास में परिचित कराया गया. उन्होंने बताया कि संविधान सभा द्वारा भी समान नागरिक संहिता की आवश्यकता को बताया गया था, परन्तु उस समय की सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए इसे आने वाली सरकारों के लिए छोड दिया.इसके साथ ममता मनादुली, विशेष लोक अभियोजक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति न्यायालय देहरादून द्वारा अपने व्याख्यान में संहिता के विभिन्न प्रावधानों से परिचित करवाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  SSP दून की सख़्ती: ऋषिकेश में अवैध शराब तस्करी रोकने में नाकाम 37 पुलिसकर्मीयों पर गिरी गाज..भंग की गई देहात SOG से भी 11 पुलिस कर्मीयों का ट्रांसफर...

वही भानू प्रताप बिष्ट, सहायक अभियोजन अधिकारी, देहरादून द्वारा यू०सी०सी० पोर्टल में पंजीकरण एवं पंजीकरणकर्ता के कर्तव्यों एवं अधिकारों से परिचित कराया गया.इस अवसर पर डीआईटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन व पदाधिकारियों द्वारा आमजन व छात्रों को लगातार सामाजिक व कानूनी जागरूकता   कार्यक्रम कराए जाने हेतु अपना सहयोग हमेशा प्रदान करने की बात कही गई.

यह भी पढ़ें 👉  चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब..यमुनोत्री धाम क्षमता मुताबिक फुल…जोखिम को देखते हुए आज की यात्रा स्थगित करने की अपील:उत्तराखंड पुलिस

देहरादून के संयुक्त निदेशक (विधि) गिरीश चन्द्र पंचोली द्वारा यू०सी०सी० को आज समय एवं समाज की आवश्यकता बताया. उनके द्वारा इसके संबन्ध में भ्रांति एवं शंका होने पर उसके समाधान हेतु अभियोजन विभाग, देहरादून द्वारा चलाये जा रहे अभियान के विषय में बताते हुए व्हट्सएप मोबाइल नं- 9455286881 जारी किया.और बताया कि यू0सी0सी0 के सम्बनध में किसी भी प्रकार की  शंकाओं का समाधान उक्त दिये गये नम्बर पर व्हट्सएप के माध्यम से “सवाल है तो पूछें“ शीर्षक से प्राप्त कर सकते हैं..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें