यूकेपीएससी JE/AE प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार..हरियाणा में कराई गई थी नकल.. जल्द होगी और गिरफ्तारियां:SIT

हरिद्वार: यूकेपीएससी AE पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को पूछताछ उपरांत एसआईटी हरिद्वार ने गिरफ्तार किया हैं.. जांच पड़ताल के अनुसार अभियुक्त द्वारा उस मुकद्दमें में वांछित अभियुक्त संजय धारीवाल को छिपाने में सहायता करने एवं ए.ई भर्ती के अभ्यर्थियों को हरियाणा (करनाल) स्थित अपने आवास में नकल कराई गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में किया प्रतिभाग...आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री

हरिद्वार एसआईटी के मुताबिक डेविड और संजय धारीवाल जो कि इस पूरे प्रकरण के मुख्य आरोपी है.उनकी गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया है.ऐसे में अभियुक्तों की चल-अचल संपत्ति  कुर्की के लिए 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत मुनादी कराई जा चुकी है. ऐसे में धारा 83 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि अब तक पटवारी और ए ई/जे ई परीक्षा प्रकरण में एसआईटी हरिद्वार अब तक 35 अभियुक्त को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर चुकी है. बताया जा रहा है कि जल्द इस केस में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें 👉  जनवरी में जमा देने वाली ठंड , गंगोत्री में गिरता पारा, लोगो की बढ़ी मुश्किलें, अब तो अलाव ही सहारा...

गिरफ्तार अभियुक्त

सुधीर कुमार धारीवाल उर्फ सुशील उर्फ सतीश कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार. हाल पता नमस्ते चौक के पास प्लेट नम्बर 752 सेक्टर 04 करनाल हरियाणा.

यह भी पढ़ें 👉  नशे का सुरूर बनाने के लिये रखा अपराध से वास्ता..दून पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर दिखाया जेल का रास्ता… गिरफ्तार शातिर चोरों के कब्जे से चोरी की गई 02 कारें बरामद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें