जनवरी में जमा देने वाली ठंड , गंगोत्री में गिरता पारा, लोगो की बढ़ी मुश्किलें, अब तो अलाव ही सहारा…

उत्तरकाशी

लुढ़कते पारे का सितम, पानी बना कांच के आकार का पाला, हर तरफ दिख रहे हैं पानी जमने के बाद क्रिस्टल सी तस्वीर मनमोहक तसवीरे।


गंगोत्री धाम में इस बार ठंड का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिल रहा है यहां हर तरफ इस समय पानी पूरी तरह से फ्रीज हो चुका है तस्वीरो में साफ देख सकते हैं किस तरह से पानी अब जमने की कगार पर आ चुके हैं जहां झरनों के आसपास टपकता पानी पूरी तरह से जम चुका है वहीं यहां तापमान -5 डिग्री तक लुढ़क रहा है जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे जिले में में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है स्थानीय लोगो को भी परेशानी का सामना पड़ रहा है

यह भी पढ़ें 👉  नक़ल पर्दाफ़ाश: UKSSSC परीक्षा से ठीक पहले नकल माफियाओं का भंडाफोड़..फिर से बहुचर्चित मास्टरमाइंड- हाकम सिंह और उसका सहयोगी गिरफ्तार…
अलाव का सहारा

ठण्ड इतनी जबरदस्त है कि जिस कारण यहां हर तरफ सिर्फ पानी जमा हुआ नजर आ रहा है जहां तहां नजर घुमाओ वहां पानी कांच के आकार में दिखाई दे रहा है।यह आकृति हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है लेकिन बढ़ती सर्दी का सितम इस कदर दिखाई दे रहा है कि उत्तरकाशी जिले में पानी पूरी तरह से फीज होकर पाला बनता हुआ दिखाई दे रहा है, इसके चलते स्थानीय लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानियों की मुद्दों के तत्परता से निस्तारण के लिए शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें