मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की मुलाकात..प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, सड़क सुरक्षा,पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सहित प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श..

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार में राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने मुलाक़ात की..इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा के मध्य उत्तराखंड में सड़क, राजमार्ग एवं आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, सड़क सुरक्षा, पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी तथा चल रही एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध नशा तस्करी में लिप्त बड़े गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश..कार्रवाई अब तक 20 लाख क़ीमत का 79 किलो अवैध गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त 02 कार-स्कूटी सहित 07 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल....

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में सड़क एवं परिवहन अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क न केवल प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि पर्यटन, चारधाम यात्रा और सीमावर्ती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी मजबूती प्रदान करेगा..

यह भी पढ़ें 👉  नेक काम: बिछड़ों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने मायूस चेहरों पर बिखेरी मुस्कान…चकराता से गुमशुदा हुए बालक को आंध्र प्रदेश से सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द.

वही केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी राज्य को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  कस्टम डिपार्टमेंट-मुंबई क्राइम ब्रांच के नाम से देहरादून निवासी से 1 करोड़ 13 लाख ठगने वाले साइबर क्रिमिनल को उत्तराखंड STF ने यूपी ने दबोचा..गिरोह के 03 सदस्यों को पूर्व किया जा चुका हैं गिरफ्तार...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें