कोरोना से जान गवाने वाले मृतक आश्रित को देगी उत्तराखंड सरकार 50 हजार की आर्थिक सहायता.. आपदा मोचन निधि के तहत 30 दिन में मिलेगा मुआवजा

उत्तराखंड सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से मौत होने पर राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का निर्णय लिया है। सरकार मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग के तौर पर आपदा मोचन निधि से 50 हजार की धनराशि देगी। इसके लिए शासन स्तर पर सभी औपारिकताएं पूरी कर ली गई है तथा सभी जिलाधिकारियों को मुआवजा राशि बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट क्राइम की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा.. घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लूट के ज़ेवर बरामद...

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को 50 हजार का मुआवजा देगी।आवेदन के 30 दिन के भीतर ये धनराशि दे दी जाएगी । मृतक उत्तराखंड का राज्य का मूल निवासी हो या फिर राज्य में किसी भी कार्य से निवासरत हो। ताकि पीड़ित परिवार विपरीत परिस्थितियों में अपना भरण-पोषण कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  "ऑपरेशन कालनेमि" के तहत अवैध रूप से भारत निवासरत एक और बांग्लादेशी महिला को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार.. घरों में झाडू-पौछा काम करने के दौरान 'सुबेदा बेगम" ने बनवा लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज.. पति महाशय दुबई में काम करते है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें