भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड विजिलेंस का प्रहार..रिश्वत लेते रगें हाथ खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार..आवास में तलाशी कर चल-अचल सम्पत्ति की जांच-पड़ताल जारी..

हरिद्वार/देहरादून:विभागीय जांच में अध्यापक को क्लीन चिट देने के एवज़ में रिश्वत की रकम लेने वाले खानपुर हरिद्वार खंड शिक्षाधिकारी अयाजुदीन को उत्तराखंड विजिलेंस देहरादून टीम ने शुक्रवार को रंगे हाथ 10 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है. विजिलेंस आरोपी अधिकारी के आवास में तलाशी करने के साथ ही गहन पूछताछ कर चल-अचल संपत्ति की जांच में भी जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  15 वर्षो से अनगिनत लोगों से लाखों-करोड़ों की ठगी करने वाले तांत्रिक सुलेमान बाबा को उत्तराखंड STF दिल्ली से दबोचा… फ़रार चल रहे इनामी तांत्रिक ने हरिद्वार निवासी महिला से ठगे थे 40 लाख..दिल्ली में करोड़ों का आलीशान फ्लैट बाबा का ठिकाना.. 
Oplus_131072

विभागीय जांच में अध्यापक को क्लीन चिट देने के एवज़ में रिश्वत की मांग..

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार सी0एम0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की विभागीय जांच खण्ड शिक्षाधिकारी खानपुर हरिद्वार द्वारा की जा रही थी.जिसमें खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता/अध्यापक को जांच में क्लीन चिट देने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायतकर्ता द्वार उक्त सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) में शिकायत की गयी.इसी क्रम में शुक्रवार 12 जुलाई 2024 को विजिलेंस की देहरादून ट्रैप टीम द्वारा अयाजुदीन खण्ड शिक्षाधिकारी खानपुर हरिद्वार को 10,000 रु0 उत्कोच ग्रहण करते हुए गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत: कल्याणी नदी का बढ़ा जलस्तर , बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी .पुलिस ने किया रेस्क्यू.

आवास में तलाशी कर चल- अचल सम्पत्ति की जांच जारी..

विजिलेंस के अनुसार आरोपी खण्ड शिक्षाधिकारी अयाजुदीन की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में गहन पूछताछ कर कार्रवाई जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती:अतिक्रमण के विरूद्ध पुलिस कार्रवाई का जायजा लेने स्वयं ग्राउण्ड पर उतरे एसएसपी  देहरादून..अतिक्रमण-कारियों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें