सख़्ती:अतिक्रमण के विरूद्ध पुलिस कार्रवाई का जायजा लेने स्वयं ग्राउण्ड पर उतरे एसएसपी  देहरादून..अतिक्रमण-कारियों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश…

कोतवाली और पटेलनगर क्षेत्र में मुख्य मार्गों/चौराहों का निरीक्षण कर लिया स्थिति का एसएसपी ने लिया जायजा 

देहरादून: राजधानी देहरादून शहर के कई हिस्सों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ देहरादून पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है..इसी क्रम में गुरुवार 21नवंबर 2024 को एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा कोतवाली और पटेलनगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर अतिक्रमण के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का जायजा लिया गया..ग्राउंड में स्वयं उतरने के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सहारनपुर चौक,लाल पुल आदी क्षेत्रों का निरीक्षण कर अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली. साथ ही उपस्थित अधिकारियों को स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये.इतना ही नहीं मुख्य मार्गों पर स्थाई अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध BNS की सम्बन्धित धाराओं में मुक़दमा पंजीकृत करने और दर्ज अभियोगों में शीघ्र कानूनी कार्यवाही करने को लेकर भी निर्देशित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून के सख़्ती का असर..अवैध खनन/ओवर लोडिंग करने वाले 50 वाहनों को पुलिस ने किया सीज..यातायात नियमों से लेकर अवैध खनन और ओवर लोडिंग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं:SSP दून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें