सत्यापन जरूरी: देहरादून में शहर से लेकर देहात तक युद्धस्तर पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान बदस्तूर जारी..किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 102 मकान मालिकों पर 10 लाख 20 हज़ार रुपये का जुर्माना..

 750 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों का पुलिस ने किया सत्यापन..

देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन के लिए नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के सख्त निर्देश पारित है. इसी क्रम में मंगलवार 13 मई 2025 को जनपद के नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  सतर्कता:दून पुलिस की गिरफ्त में आया भारत घुसपैठी बांग्लादेशी नागरिक..SSP देहरादून की सटीक सूचना पर मिली सफलता..अवैध रूप से दिल्ली,हल्द्वानी और उत्तरकाशी में कर चुका हैं निवास..जांच एजेंसियों द्वारा संदिग्ध से पूछताछ जारी..

अभियान के दौरान 750 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व घरेलू नौकरों/ मजदूरों का पुलिस द्वारा सत्यापन किया गया.जबकि किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 102 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 10 लाख 20 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री धामी..राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए: CM..

कार्यवाही का विवरण :

1- कुल किए गए सत्यापन – 750

2- 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये चालान – 102

3- 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किया जुर्माना – 10 लाख 20 हज़ार रुपये…

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर:-देहरादून जनपद में दरोगा-इंस्पेक्टरों के तबादले..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें