सत्यापन जरूरी:अब ऑनलाइन होम डिलीवरी बॉयज पर सत्यापन का डंडा..नियमों का उल्लंघन करने वाले 165 डिलीवरी बॉयज का चालान..यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 65 और ड्रंक एंड ड्राइव में 05 वाहन सीज…

 संदिग्ध गतिविधि की शिकायत पर SSP देहरादून के निर्देश पर डिलीवरी बॉयज का सत्यापन हुआ जरुरी.

रात्रि के समय तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थो/सामान की डिलीवरी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त न रहने की दी सख्त हिदायत…

देहरादून: जनपद देहरादून में बाहरी लोगों पर सत्यापन की कार्रवाई लगातार दून पुलिस द्वारा बदस्तूर जारी है..एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अब ऑनलाइन होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉयज का भी वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है..इसी क्रम में 13 मई 2025 को संपूर्ण जनपद में फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी कर रहे लोगों के सत्यापन के लिए पुलिस द्वारा देर रात्रि तक व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया.इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 165 डिलीवरी बॉयज के एम०वी० एक्ट में चालान किया गया,जिनमें 48 चालान न्यायालय के, 47 चालानों पर 25,500/- ₹ संयोजन शुल्क और 65 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने के साथ ही 05 वाहनों को ड्रंक एंड ड्राइव में सीज किया गया. इसके अतिरिक्त सत्यापन न कराने वाले 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 1,40,000/- ₹ का जुर्माना किया गया.साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 10,000 /- का जुर्माना वसूला गया..

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफियाओं के खिलाफ दून पुलिस कप्तान का सख़्त एक्शन जारी..प्रॉपर्टी धोखाधडी में लिप्त 05 अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट में  गिरफ्तार कर ज़ेल भेजा..

सत्यापन अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन के कार्रवाई की गई.साथ ही उन्हें रात्रि के तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त न रहने की सख्त हिदायत दी गई.. 

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार करने वालों पर दून पुलिस का शिकंजा..ताबड़तोड़ छापेमारी में 04 लोग गिरफ्तार..26 स्पा सेंटरों के संचालकों पर पुलिस एक्ट में कार्यवाही..

डिलीवरी बॉयज के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने के संबंध में मिल रही हैं शिकायतें…

पुलिस के अनुसार रात्रि के समय फूड/अन्य सामग्री की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने के संबंध में मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में फूड डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन के कड़े निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर SSP देहरादून की अनूठी पहल… बाल छात्र- प्रांजल और अभय बनें 01 दिन के Traffic और Cpu के Inspector..लोगों को पढ़ाया यातायात का पाठ, नियमों का उल्लंघन करने वालों का किया चालान..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें