वीडियो: दून मेडिकल कॉलेज की पांचवी मंजिल से कूदने की धमकी देकर सिरफिरे ने किया इस कारण ड्रामा..बमुश्किल पुलिस ने किया काबू .

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सबसे बड़े दून मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी भवन में शनिवार उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया,जब एक सिरफिरा युवक इमरजेंसी भवन के पांचवी मंजिल पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा..लगभग 02 घंटे तक चले इस ड्रामा की वजह यह निकलकर सामने आयी कि लक्खीबाग बाग निवासी हर्ष इलाज संबंधी कागजात और हॉस्पिटल से अपने मोबाइल गायब होने बेहद नाराज हो गया..यही कारण रहा कि वह अपने सामान वापस न मिलने की वजह से अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदने की धमकी देने लगा. लगभग 2 घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस बल सकक जानमाल की सुरक्षा के बंदोबस्त करते हुए मौके पर मौजूद रही.. लेकिन युवक मान-मनोवल के बावजूद नीचे उतरने के बजाए बार-बार कूदने की धमकी देने लगा..हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम द्वारा आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतारा लिया गया..02 घण्टें तक चले इस ड्रामे का अंत हुआ और तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली..

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर SSP देहरादून की अनूठी पहल… बाल छात्र- प्रांजल और अभय बनें 01 दिन के Traffic और Cpu के Inspector..लोगों को पढ़ाया यातायात का पाठ, नियमों का उल्लंघन करने वालों का किया चालान..

युवक दिमागी रूप से भी अस्वस्थ की जानकारी !..

वही अब जानकारी ये भी मिल रही है पांचवी मंजिल से कूदने की धमकी देने वाला युवक दिमागी रूप से भी थोड़ा अस्वस्थ है ! .फिलहाल इस घटना के बाद अब उसका दून अस्पताल में फिर इलाज़ से शुरू कर दिया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  वसूली का डंडा : प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सुभारती कॉलेज को ₹87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी..6 वर्षों से 300 छात्रों से पूर्ण शुल्क वसूलने के बावजूद संरचना विहीन संस्थान में रखना पड़ा भारी.....बैंक खाता सीज,संपत्ति कुर्क की भी तैयारी :प्रशासन..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें