चकबंदी ऑफिस में तैनात क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…विजिलेंस देहरादून ने किया ट्रैप..

देहरादून: हरिद्वार के मंगलौर स्थित सहायक चकबंदी अधिकारी ऑफिस में तैनात क्लर्क को ₹2100 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ विजिलेंस देहरादून टीम ने गिरफ्तार किया है.. शिकायतकर्ता के अनुसार एक प्लाट की रजिस्ट्री के बाद होने वाले दाखिल खारिज के एवज़ में चकबंदी ऑफिस में तैनात क्लार्क विनोद कुमार ने रिश्वत की मांग की थी. लेकिन शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम न देकर घूसखोर क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई चाहता था. ऐसे में उसने विजिलेंस को शिकायत की गई. जिसके बाद 4 जुलाई 2025 को विजिलेंस देहरादून की टीम ने मंगलौर स्थित चकबंदी कार्यालय में नियुक्त क्लर्क विनोद कुमार को घुस की रक़म लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया..गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सरेआम युवती के साथ मारपीट वीडियो का SSP देहरादून ने लिया तत्काल संज्ञान.. मारपीट करने वाले 03 युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में.

 विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने एक शिकायती पत्र दिया कि जिसमें उसने बताया किनउसके भाई ने एक प्लाट अपनी बुआ से खरीदा था.उक्त प्लाट की रजिस्ट्री होने के बाद दाखिला खारिज के एवज में सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय मंगलौर जनपद हरिद्वार में नियुक्त लिपिक विनोद कुमार की ओर से रिश्वत की माँग की जा रही थी..

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक डायवर्ट: 🚧 दशहरा पर्व के चलते देहरादून शहर यातायात /डायवर्ट प्लान 🚧..असुविधा से बचने के लिये ट्रैफिक प्लान को देखकर ही घर से निकले:SSP दून

विजिलेंस ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 4/07/2025 को सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर जनपद हरिद्वार में नियुक्त लिपिक विनोद कुमार को शिकायतकर्ता से 2,100 रुपये रूपये की रिश्वत लेते हुये, सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर से गिरफ्तार किया है..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के आश्वासन के बाद 18 जून को होने वाली मुस्लिम समुदाय की महापंचायत रदद्..पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें