मौसम: क्रिसमस पर उत्तराखंड घूमने की है तैयारी, तो आपके लिए जरूरी है ये जानकारी. * जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या रखे साथ *

उत्तराखंड में 24 दिसंबर से मौसम बदलने जा रहा है। इस साल क्रिसमस पर प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 23 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है

उत्तराखंड में अभी सुबह और शाम के वक़्त शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर तक प्रदेश में अच्छी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बारिश के साथ ही तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखें तो नये साल से पहले उत्तराखंड में बर्फबारी होने के पूरे आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा सेंटर सील..देवभूमि सीएससी सेंटर पर जिला प्रशासन ने जड़ा ताला..निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता..

मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अभी प्रदेश में अगले और दो दिन शीत लहर जैसी स्थिति मैदानी इलाकों में बनी रहेगी। उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 से 29 दिसंबर तक, तीन दिन प्रदेश में बारिश और बर्फबारी और ठंड बढ़ाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि 30 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। अगर आप क्रिसमस पर उत्तराखंड घूमने आने का प्लान कर तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की पूरी सम्भावना है तो साथ गर्म कपड़ो का बैग भी तैयार रखे।और पर्यटक स्थलों पर कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखें व पालन करे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्यपाल का सराहनीय कदम,"पथ प्रदर्शक" कार्यक्रम के जरिए महिला सशक्तिकरण और मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने की बड़ी पहल

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें