उत्तराखंड राज्यपाल का सराहनीय कदम,”पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम के जरिए महिला सशक्तिकरण और मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने की बड़ी पहल

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और मेधावी छात्र -छात्राओं को आगे को आगे बढ़ाने की दिशा में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) द्वारा विशेष पहल करते हुए “पथ प्रदर्शक” विशेष कार्यक्रम का मंगलवार राजभवन स्थित प्रेक्षागृह में “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम आयोजित कराया गया..इस कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा छात्रवृत्तियां प्रदान की गई.. वही इस कार्यक्रम में  कला, लोक संस्कृति, समाज सेवा, संगीत, स्वयं सहायता समूह सहित महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नेतृत्व करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया..
 वही इस अवसर पर राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की गई.. जबकि राज्य भर के 13 जनपदों में 214 बच्चों को जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा छात्रवृत्तियां प्रदान की जायेंगी. ऐसे में कुल 244 विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं.. “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम में चित्रकला विजेताओं को भी किया गया सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  सावधान:राष्ट्रपति प्रवास के दौरान आज-कल राजपुर रोड़ का ये VVIP एरिया रहेगा Silent zone…आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी क़ानूनी कार्रवाई..


 राजभवन में आयोजित विशेष “पथ प्रदर्शक”कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद देहरादून द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के 5 विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया.. वहीं राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग कैटगरियों में कुल 13 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल के द्वारा प्रशस्ती पत्र व मेडल देकर भी सम्मानित किया गया.


उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण की मिशाल : राज्यपाल


उत्तराखंड राजभवन में आयोजित “पथ प्रदर्शक”  कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली अल्मोड़ा की प्रेमा मेहता, बागेश्वर की सविता नगरकोटी व पिथौरागढ़ की प्रेमा बसेड़ा ने अपने-अपने अनुभव को साझा किया. महिला सशक्तिकरण में मिसाल पेश करने वाली महिलाओं  द्वारा उनके स्तर पर किये जा रहे सराहनीय व जनसेवा के कार्यों की राज्यपाल द्वारा जमकर सराहना की गई. इस दौरान भातखण्डे संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने कथक नृत्य, देवभूमि संस्कृत विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा योगाभ्यास के अलावा कुमारी कृतिका कुकरेजा द्वारा शास्त्रीय नृत्य और आर.सी जुयाल ने मोरचंग वादन(बिणाई)प्रस्तुत किया.

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया में भ्रामक-भड़काऊ पोस्ट को लेकर दून पुलिस की सख़्ती..21 मुकदमें दर्ज..सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर गुंडा एक्ट सहित NSA लगा कसेगा शिकंजा: SSP..


जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ाने में “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम आगे रहेगा: राज्यपाल


पहली बार राज्यपाल के माध्यम से शुरू किए गए “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने कहा की इस कार्यक्रम का मकसद राज्य की प्रतिभाओं को संवारना व निखारने सहित उन्हें प्रेरित कर आगे बढ़ाने में यह कार्यक्रम अपनी भूमिका निभा रहा है. कार्यक्रम का मुख्य मक़सद महिला सशक्तीकरण व बालिका कल्याण को प्रोत्साहन देना है. राज्यपाल ने कहा कि  उत्तराखण्ड के बेटे-बेटियां जो पढ़ना चाहते हैं और वह किसी कारणवश पढ़ नहीं पाते उन्हें छात्रवृत्ति के माध्यम से अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है..  ऐसे जरूरतमंद बच्चों को इस कार्यक्रम के माध्यम से सहायता करना “पथ प्रदर्शक” का उद्देश्य हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:भू-माफियाओं पर SSP दून का कसता शिकंजा..सहारनपुर के शेरखान गिरोह का एक और शातिर सदस्य मोहम्मद अकबर दून पुलिस की गिरफ्त में..


लोग अपना सुझाव दें ताकि शिक्षा व्यवस्था बेहतर बन सके: शिक्षा मंत्री

उत्तराखंड राज्यपाल के विशेष प्रयास से शुरू किए गए “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की इस विशेष पहल का स्वागत कर उनका आभार जताया.. शिक्षा मंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश में महिला कल्याण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएँ चलाई जा रही हैं.. धन सिंह ने कहा की प्रदेश में नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है. ऐसे में प्रदेश के शिक्षाविदों से आग्रह हैं की वे लोग अपने सुझाव सरकार को दें..ताकि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बेहतर तरीक़े से योजनाओं का संचालन हो सके..


 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें