सर्दी : ठंड से ठिठुरते लोगो के बीच, देर रात पहुंचे दून DM. बांटे कम्बल. प्रमुख चौराहों पर अलाव के लिए निर्देश..

मौसम विभाग द्वारा दी गई शीतलहर की चेतावनी के बाद प्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है कई इलाकों में लगातार शीत लहर का प्रकोप दिखाई दे रहा है देहरादून भी उससे अछूता नहीं है ऐसे में देहरादून में सड़क पर रहने वाले गरीब असहाय लोग ठंड की चपेट में ना आ जाए ऐसे में शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने गरीबों को कंबल बांटे। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज देर शाम नगर निगम क्षेत्र में दून अस्पताल चौक एवं रेलवे स्टेशन, फुटपाथ में रह रहे व्यक्तियों को कंबल वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: बाहरी राज्यों से आये संदिग्ध व्यक्तियों पर देहरादून पुलिस के बढ़ाई निगरानी..रायपुर के बाद क्लेमनटाउन क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान..52 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया..किराएदारों का सत्यापन न कराने वालों पर 03 लाख का जुर्माना..

DM द्वारा नगर निगम के आधिकारियों को चौराहों एवं प्रमुख स्थानों जहां लोग फुटपाथ पर खड़े रहते हैं पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकरियों को निर्देश दिए कि जो लोग सड़कों एवं फुटपाथ पर रह रहें उनको रनबसेरों में रखा जाए बढ़ती ठंड से लोगों को बचाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की दिशा में DM और SSP देहरादून का एक और ठोस प्रयास…शहर के 05 मुख्य स्थानों पर स्थापित किये जायेंगे पिंक बूथ.. DM और SSP ने विभिन्न स्थानों का मोटरसाइकिल से किया भ्रमण..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें