पूर्व प्रधानमंत्री की पोती के साथ मारपीट-घरेलू हिंसा का हाई-प्रोफाइल मामला उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचा,जांच के आदेश.

 देहरादून: उड़ीसा राज घराने से जुड़ा हाईप्रोफाइल परिवार का मामला इन दिनों खूब चर्चाओं में है.मामला भले ही पारवारिक हो, लेकिन देहरादून से जुड़े होने के कारण ये प्रकरण उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के समक्ष पहुंच गया हैं. शिकायतकर्ता महिला का आरोप हैं कि संबंधित थाना राजपुर से कार्रवाई ना होने के चलते डीजीपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई गई है. DGP ने देहरादून एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

जानकारी के अनुसार मामला पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती अधिराज मंजरी सिंह देव के साथ  ससुराल वालों की ओर से मारपीट और घरेलू हिंसा का है. पुलिस शिकायत के अनुसार मामला अधरिजा मंजरी के पति अरकेश नारायण सिंह देव बोलनगीर के राजपरिवार से जुड़ा हैं. शिकायतकर्ता महिला के परदादा उड़ीसा के मुख्यमंत्री भी रहे हैं और अरकेश (भाई) सांसद हैं. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उनके ससुराल पक्ष का एक घर देहरादून में भी है.यही कारण रहा कि शिकायतकर्ता महिला अधिराज मंजरी ने अपने पति अरकेश और ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट एवं घरेलू हिंसा को लेकर राजपुर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने के चलते डीजीपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने CM कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन हेतु लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) का फ्लैग ऑफ किया..

शादी के कुछ दिन बाद से ही शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का मामला: शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता महिला अधिराज मंजरी सिंह देव के अनुसार 23 नवंबर 2017 में उनका विवाह राज घराने के वारिश अरकेश के साथ बड़ी धूमधाम से हुआ था.शादी उपरांत   दोनों देहरादून के राजपुर स्थित एक बंगले में रहते थे.लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी.मामला घरेलू हिंसा तक बढ़ गया. ऐसे में महिला के अनुसार वह अपने साथ होने वाले घरेलू हिंसा को लेकर कई बार थाना राजपुर में शिकायत करती रही,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार 13 मई 2023 को मामला इतना बढ़ गया की उनके पति ने कुछ महिलाओं द्वारा जान से मारने की नियत से घर में घुसकर हमला तक कर किया,जिससे कारण वह बुरी तरह घायल तक हो गई. इतना ही नहीं महिला का आरोप हैं कि उनके पति और ससुराल वालों ने शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में करोड़ों रुपए की मांग को पूरा करने के लिए मानसिक उत्पीड़न करना भी शुरू कर दिया था. आरोप अनुसार सितंबर 2022 में महिला के पति अरकेश द्वारा न सिर्फ  तलाक लेने के लिए कागज भेजें गए,बल्कि पत्नी को घर से बाहर निकालने की सुनियोजित योजना भी बनाई. शिकायतकर्ता महिला के अनुसार वर्तमान में पति ने घर पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे के अलावा गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों को उन्हें तंग और परेशान करने की नियत से रखा हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए दून पुलिस ने फ़ोटो-वीडियो जारी कर आमजन से पहचान की अपील..
बाइट -अधरीजा मंजरी सिंह,शिकायतकर्ता महिला

100 करोड़ रुपए की डिमांड और उ विधानसभा से टिकट की मांग को लेकर सारा ड्रामा: आरोपी पति

 वही दूसरी तरफ शिकायतकर्ता महिला के पति का आरोप है कि उसको गलत फसाया जा रहा है, पत्नी उससे डिमांड के तहत न सिर्फ 100 करोड़ रुपए की डिमांड कर रही है.बल्कि उड़ीसा के एक विधानसभा सीट से MLA चुनाव टिकट की भी मांग कर रही हैं. उसी सब के चलते यह ड्रामा रचा जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  एनकाउंटर:SSP देहरादून का एक्शन मोड अपराधियों पर पड रहा भारी,देर रात सघन चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ दून पुलिस की मुठभेड़,बदमाश को लगी गोली.. मुठभेड़ में पश्चिमी यूपी के 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार..असला हथियार बरामद...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें