हत्या:पति ने पत्नी को पाठल से काट मौत के घाट उतारा.. हत्यारा पति गिरफ्तार…

पति के काम पर न जाने के चलते मामूली विवाद पर हत्या की वारदात !..

हत्यारोपी पति अपनी पत्नी और तीन के बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश अयोध्या से काम की तलाश में तीन महीने पहले ही देहरादून आए थे..

देहरादून: डाला वाला क्षेत्र के अंतर्गत मोहनी रोड पर दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है.किराए के घर पर रहने वाले पति -पत्नी के बीच मामूली कहासुनी का विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को धारदार हथियार “पाठल”काटकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद हत्यारा पति मौके से फरार हो गया, लेकिन थोड़ी ही समय में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत देश के 09 करोड़ 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया..

जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश अयोध्या निवासी आरोपी पति रामजीलाल अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मोहनी रोड पर एक रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी के घर पर किराए पर रहता था. राजमिस्त्री का कार्य करने वाला रामजी लाल 27 अगस्त 2026 बुद्धवार की सुबह काम पर जा रहा था,तभी उसकी पत्नी से घरेलू बात को लेकर कहा सुनी हुई, देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा की पति ने पत्नी को पाठल से काटकर मौत के घाट उतार दिया..

जानकारी के अनुसार अयोध्या (यूपी)निवासी रामजी लाल अपनी पत्नी और तीन के बच्चों के साथ काम की तलाश में करीब तीन महीने पहले देहरादून आए थे. करीब 10 दिन पहले ही दोनों मोहनी रोड स्थित इस किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे,पति पति राजमिस्त्री का काम करता है।बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पति रामजी लाल काम पर नहीं गया तो पत्नी ने उसे काम के लिए जाने के लिए कहा,लेकिन दोनों के बीच कहासुनी हो गई ओर आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर पाटल से वार कर दिया है,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई.और थोड़ी देर में पत्नी की मौत हो गई.वारदात के बाद पति मौके से फरार हो गया।आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई,और सूचना मिलते ही कोतवाली डालनवाला पुलिस ओर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया।
मृतका की बहन सोनू पाल ने बताया कि दोनों के बीच पहले किसी तरह का तनाव नहीं था और न ही पति द्वारा बहन के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी थी।पुलिस ने हत्यारोपी पति रामजी लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।साथ ही पुलिस इस घटना को लेकर आगे की अग्रिम कार्रवाई जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  नव विवाहिता का बेरहमी से कत्ल..पति को हिरासत में लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी..

बाईट:सर्किल ऑफिसर, डालन वाला

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें