
एक प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट एवं अन्य भुगतानों के नाम पर कंपनी के जनरल मैनेजर को विश्वास में लेकर विभिन्न बैंक खातों में ₹3.20 करोड़ कराई गई धनराशि ट्रांसफर…इस प्रकरण में 03 अभियुक्तों को पूर्व गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया गया:STF ..
देहरादून: करोड़ों रुपए की साइबर ठगी में फरार चल रहे वांटेड साइबर क्रिमिनल को उत्तराखंड एसटीएफ ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए कोलकाता निवासी अभियुक्त चंद्रकांत मिश्रा द्वारा एक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर WhatsApp के माध्यम से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की गई थी.STF के अनुसार एक प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट एवं अन्य भुगतानों के नाम पर कंपनी के जनरल मैनेजर को विश्वास में लेकर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई गई थी.अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड एवं 01 HP लैपटॉप बरामद किया गया हैं.लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों/संस्थाओं के एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, आधार कार्ड व पैन कार्ड की प्रतियां सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गए हैं. करोडों रुपए के इस साइबर ठगी प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है.STF के अनुसार इस प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं साइबर अपराध नेटवर्क के संबंध में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी हैं.

उत्तराखंड एसटीएफ,एसएसपी अजय सिंह के अनुसार साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून में ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जांच में प्रकाश में आया कि साइबर अपराधियों द्वारा स्वयं को कंपनी के उच्चाधिकारी/मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में प्रस्तुत कर कंपनी के जनरल मैनेजर से WhatsApp के माध्यम से संपर्क किया गया.इसके बाद प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट एवं अन्य आवश्यक भुगतानों के नाम पर कंपनी के जनरल मैनेजर को विश्वास में लेकर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई गई। इसी क्रम में Shyam Trading Company के बैंक खाते में भी धनराशि ट्रांसफर कराई गई। इस प्रकार फर्जी पहचान एवं डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर लगभग ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते एसएसपी, एसटीएफ द्वारा साइबर क्राइम पुलिस टीम को तकनीकी विश्लेषण कर मैनुअल इनपुट विकसित करने के निर्देश दिए गए थे। टीम द्वारा लगातार अथक प्रयासों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा कोलकाता पहुंचकर अभियुक्त की तलाश की गई तथा उसे उसके निवास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
चन्द्र कांत मिश्रा निवासी– ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
बरामदगी
- 02 मोबाइल फोन मय 04 सिम कार्ड
- 01 HP कंपनी का लैपटॉप
STF के अनुसार प्रारंभिक जांच में लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों/संस्थाओं से संबंधित एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, विभिन्न व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की प्रतियां तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।बरामद मोबाइल फोन एवं लैपटॉप का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है। अभियुक्त से ठगी में उसकी भूमिका, धनराशि के लेन-देन तथा अन्य सहयोगियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।उक्त प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है। प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क के संबंध में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है।









