त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर DM दून के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई..नामी प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी,खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा:DM, दून

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल

देहरादून: त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों, विशेषकर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट की रोकथाम तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देहरादून जिला प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान शुरू किया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश हैं कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके अनुपालन में जिला प्रशासान ने छोटे-बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर समान रूप से निगरानी रखी जा रही है तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता से संबंधित शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वन आरक्षी परीक्षा से ठीक पहले एक और नकल षडयन्त्र का पर्दाफाश,समय रहते STF ने कोचिंग संचालक सहित दो नकल माफियाओं को दबोचा.


जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों एवं डेयरी प्रतिष्ठानों कैन्टीन, रेस्टोरेंट पर छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। टीम द्वारा प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रख-रखाव एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए, जिन्हें नियमानुसार जांच के लिए भेजा जा रहा है।
अभियान के तहत आनंदम स्वीट्स, 5 स्टार, कोहली स्वीट्स, कालरा स्वीट्स सहित अन्य बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों एवं डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने संकलित किए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपलिंग एवं निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखा जाए तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि त्यौहारी सीजन में खाद्य सामग्री एवं मिठाइयां खरीदते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या अनियमितता की सूचना संबंधित विभाग को दें।
देहरादून जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्यौहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहल: पुलिस विभाग की पहल हर्षिल में लगेगा विकास मेला । सीमांत क्षेत्रों में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर हो तालमेल..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें