गुंडई: देहरादून में फिर से सरेआम गुंडागर्दी..कार सवार युवक को कई युवकों ने जानलेवा हमला कर किया घायल…घटना सीसीटीवी में कैद…मुकदमा दर्ज,03 गिरफ्तार.अन्य की तलाश जारी…

मारपीट करने वाले में तीन हमलावरों को पुलिस ने दबोचा,अन्य की तलाश जारी..

बुजुर्ग महिला के साथ कार सवार अकेले युवक को जीभर कर पीटते रहें हमलावर..कार में भी तोड़फोड़..दून पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के बावजूद,नहीं थम रहें हमलें..

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरेआम सार्वजनिक स्थानों पर जानलेवा हमला कर मारपीट की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है.मामूली बात पर कहासुनी होने पर खून खच्चर जैसे नज़ारे अब आम होते जा रहें हैं.ताजा घटना थाना बसंत विहार के अंतर्गत बल्लीवाला पेट्रोल पंप की है,जहां बीती रात 10:30 के आसपास ऑनलाइन डिलीवरी बॉयस के ग्रुप में एक अकेले युवक पर जानलेवा हमला करते हुए जबरदस्त तरीके से मारपीट की. इतना नहीं घायल युवक की कार से भी तोड़फोड़ की गई.. सरेआम गुंडई की ये पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार पेट्रोल पंप पर जैसे आती है,उसी वक्त उसके पीछे एक के बाद एक कई ऑनलाइन डिलीवरी वाले युवक आ जाते हैं.और देखते ही देखते कार सवार युवक पर एक साथ कई डिलीवरी बॉयज हमला कर जबरदस्त तरीके से मारपीट करते हैं. यह हमलें की घटना काफी देर तक चलती रहती है,एक साथ कई जीभर कर काफी सारे ऑनलाइन डिलीवरी वाले युवक कार सवार वाले अकेले युवक पर जानलेवा हमला करते उसे डंडे और हेलमेट से पिटते रहते हैं.बुरी तरह घायल युवक की कार के शीशे वगैरह भी तोड़फोड़ दिए जाते हैं… जानकारी के अनुसार इस 24 अगस्त 2025 की रात लगभग 10:30 के आसपास एक बुजुर्ग मां और उसके बेटा कार में सवार घंटाघर से बल्लीवाला की तरफ आ रहे थे,तभी रास्ते में उनके द्वारा किसी का पता पूछने के दौरान ऑनलाइन डिलीवरी युवकों से कहा सुनी हो जाती हैं. बस फिर क्या था. इसके बाद कार का पीछा करते हुए ऑनलाइन डिलीवरी बॉयस का ग्रुप बल्लीवाला पेट्रोल पंप पहुंचा, और वह कार से उतरते ही ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी बॉयज ग्रुप द्वारा जबरदस्त तरीके से कार सवार युवक के साथ मारपीट की गई..फिलहाल इस मामले में शिकायत के आधार पर थाना बसंत बिहार पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.. ताजा अपडेट के अनुसार इस मारपीट करने वाले तीन हमलावरों को बसंत विहार पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. बाकी अन्य लोगों की तलाश जारी है. अब हमलावरों की गिरफ्तारी के उपरांत ही ये स्पष्ट जानकारी सामने आएगी कि क्या वजह रही की बुजुर्ग महिला के साथ कार में सवार अकेले युवक को निशाना बनाते हुए बेहिसाब से पिटा गया …जानकारी यह भी आ रही है कि कार सवार द्वारा सड़क पर एक्सीडेंट कर मौके से फरार होने के कारण यह मारपीट की घटना हुई ..अब प्रकरण की सच्चाई पुलिस ख़ुलासे के बाद ही सामने आ सकेंगी..

यह भी पढ़ें 👉  गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश की पहली ‘Land Border District SPs Conference-2026’ नई दिल्ली में सम्पन्न.. डीजीपी सहित उत्तराखण्ड के पांचों अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने किया प्रतिभाग..

मारपीट घटना का,पेट्रोल पंप सीसीटीवी..

बहराल हैरानी की बात है कि एक के बाद एक आए दिन देहरादून में सरेआम सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर जानलेवा हमला कर मारपीट की घटनाएं लगातार आतंक का प्राय बनती जा रही है.देहरादून जैसे शांत फिजाओं वाले शहर में बाहरी लोगों द्वारा अराजकता का माहौल बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.हालांकि हर घटना के बाद पुलिस बड़ी कार्रवाई भी कर रही है.लेकिन उसके बावजूद सरेआम दबंगई दिखा गुंडई की ये घटनाएं जारी रहना चिंता का विषय है..

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती:सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में एसएसपी देहरादून का विशेष अभियान..निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में बजने वाले लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से हटाये गये..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें