महिला के साथ अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीडन मामलें में 04 महिलाएं गिरफ्तार.इस कारण सबक सिखाने के लिए कारित हुआ अपराध !

हरिद्वार: कनखल निवासी एक महिला के साथ अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न मामले में पुलिस ने 04 आरोपित महिलाओं को शनि देव मंदिर चीला रोड़ से गिरफ्तार किया है.थाना श्यामपुर पुलिस के मुताबिक नियमानुसार चारों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. वहीं महिला संबंधी अपराधों को लेकर हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस सजग है.यही कारण रहा कि इस घृणित अपराध को कारित करने के बाद त्वरित कार्रवाई कर चारों आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई.

यह भी पढ़ें 👉  जरूरी जानकारी :ईरान सहित अन्य पश्चिम एशियाई देशों के फंसे भारतीय लोग सहायता के लिए इन नंबरों और लिंक पर सम्पर्क करें..

दान के पैसे अकेले हड़पने के कारण सबक सिखाने के लिए किया हमनें कारनामा:आरोपित 

कनखल निवासी महिला से अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार चारों आरोपित महिलाओं से पुलिस पूछताछ में बताया कि किसी दानदाता द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र में कपड़े एवं ₹ 50 हजार गुप्त दान के तौर पर दिए थे. जाने जो सभी महिलाओं में बंटने थे.लेकिन सारे पैसे कनखल निवासी (पीड़िता) महिला लेकर अपने घर शाहजहांपुर (यूपी)लेकर निकल गई.इसी कारण गुस्से में आकर  चारों महिलाओं ने उसको सबक सिखाने के उद्देश्य से यह काम किया.

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम: जब छात्रा की हत्या के बाद, आरोपी खुद पहुंच गया कोर्ट, बोला 'मैंने की लड़की की हत्या,सरेंडर करना चाहता हु..

झोपड़ी के अंदर ले जाकर किया गया था अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न:पीड़िता

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक 14 मई 2023 को कनखल निवासी पीड़िता द्वारा थाना श्यामपुर पर हर की पैड़ी क्षेत्र में भीख आदि मांगने वाली 04 अन्य महिलाओं द्वारा झोपड़ी के अंदर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन: हर्रावाला-बालावाला में खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच…82 सैंपल की निःशुल्क जांच,16 खाद्य पदार्थ मानकों पर फेल; 3 प्रतिष्ठानों को लाइसेंस के नोटिस..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें