देहरादून रिलायंस लूटकांड में गिरफ्तार डकैत-अखिलेश उर्फ गांधी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाने की कवायद.. पश्चिम बंगाल के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ की डकैती में भी था शामिल अभियुक्त..पश्चिम बंगाल पुलिस ने दून पुलिस की सराहना कर किया धन्यवाद..

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में मुख्य अभियुक्त अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी को साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार से  पूछताछ के बाद किया विधिवत गिरफ्तार..

रायगंज (पश्चिम बंगाल) के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ की डकैती में भी शामिल था अभियुक्त अभिषेक..

दून पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल पुलिस को दी गई थी रायगंज मे हुई घटना के अभियुक्तों की जानकारी..

दून पुलिस की हिरासत में अभियुक्त अभिषेक से पश्चिम बंगाल पुलिस ने की अपनी घटना की विस्तृत पूछताछ..

 13 अप्रैल 2023 को रायगंज स्थित रिलायंस शोरूम में हुई थी 30 करोड़ की डकैती..

यह भी पढ़ें 👉  सर्दी: पहाड़ो पर आज बर्फवारी के आसार ,मैदानी जिलों में बढ़ेगी ठंड. जानिए मौसम अपडेट...

देहरादून:राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना के बाद से बिहार में मौजूद दून पुलिस टीमों द्वारा एक दिन पहले 22 नवंबर 2023 की रात को राजेपुर थाना साहेबगंज,जिला मुजफ्फरपुर के इलाकें में घेराबंदी की गई.इस दौरान देहरादून रिलायंस लूट घटना में शामिल एक मुख्य अभियुक्त अखिलेश उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी पुत्र स्वर्गीय वैद्यनाथ सिंह निवासी ग्राम बसंतपुर थाना बांझपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार,उम्र 24 वर्ष को एक स्कॉर्पियो वाहन सहित पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार किया गया.. पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से देहरादून में की गई घटना की विस्तृत पूछताछ की गई..

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में लडक़ी के छोटे कपड़ो को लेकर विवाद, लड़की पर भड़क गए लोग..वीडियो हुआ वाइरल

 प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक द्वारा रायगंज पश्चिम बंगाल में बीते 13 अप्रैल 2023 को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ रु कीमत की ज्वैलरी डकैती की घटना में भी अपनी अहम भूमिका होना बताया.इसी जानकारी के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस को अभियुक्त की गिरफ्तारी व रायगंज में हुई घटना की पूर्ण जानकारी और घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी दी गयी.. 

ट्रांजिट रिमांड में मुख्य अभियुक्त को देहरादून लाने की तैयारी..

दून पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार पहुँचकर दून पुलिस की हिरासत में अभियुक्त अभिषेक से रायगंज में डकैती की घटना के संबंध में पूछताछ की..अभियुक्त अभिषेक को आज ट्रांजिट रिमांड के लिए बिहार में  न्यायालय में पेश किया गया..ताकि अभियुक्त को देहरादून लाया जा सके..

यह भी पढ़ें 👉  डकैती कांड में दून पुलिस को मिली पहली सफलता..बिहार से 02 अभियुक्त गिरफ्तार..गिरोह को फंडिंग और वर्चुअल फोन के साथ लॉजिस्टिक मुहैया कराने की जिम्मेदारी..सबूतों के आधार पर बिहार-मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ दबिश जारी..

पश्चिम बंगाल पुलिस ने दून पुलिस की सराहना कर किया धन्यवाद..

वही दूसरी ओर रायगंज (पश्चिम बंगाल) के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ की डकैती में शामिल अभियुक्त अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गाँधी का नाम उजागर करने और महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दून पुलिस की सराहना कर धन्यवाद किया गया..

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें