हादसा:डिनर करने के बाद घूमने निकले बाईक सवार दो छात्रों की मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई..दोनों की मौत..

देहरादून : राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा रोड पर खाना खाने के बाद बाइक (बुलेट )से घूमने निकले दो छात्रों की दुःखत मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार दोनों छात्र बीते 10और 11 मार्च 2026 की देर रात डिनर करने के बाद धोरण पुल से आईटी पार्क की तरफ आ रहें थे, तभी उनकी बाइक तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई.जिस कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दून पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचा,बचाने का प्रयास किया,लेकिन दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतक देव कुमार उम्र 22 वर्ष, डी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था जो बिहार के ग्राम कुमार थाना सिकंदरा जिला जमुई पटना का निवासी था. जबकि 19 वर्षीय मृतक छात्र रोनित विश्वास दीमापुर नगालैंड का निवासी था दोनों ही मृतक छात्र राजपुर रोड स्थित DIT टेक्निकल कॉलेज के डी0 फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र थे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हुई घटना के बाद दून पुलिस अलर्ट मोड पर..थाना/चैकियो सहित SSP कार्यालय के फोर्स को भी रखा हाई एलर्ट पर…लाठी व हेलमट के साथ 24 घंटे तैयारी की दशा में रहने के निर्देश: SSP देहरादून…

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार देर रात दोनों छात्र खाना खाने के बाद बुलेट से धौरणपुल की तरफ से आइटी पार्क की ओर जा रहे थे। आइटी पार्क से पहले आदर्श एन्क्लेव गेट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल छात्रों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.जहां डॉक्टर ने देव कुमार को मृत घोषित कर दिया.दूसरी तरफ बुरी तरफ घायल रोनित विश्वास के सिर और पैर में गंभीर चोट होने के चलते इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. लेकिन बुद्धवार को उपचार के दौरान रोनित ने भी दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  राहत:केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे सैकड़ों पैदल यात्रियों को SDRF द्वारा दुर्गम रास्तों से सुरक्षित निकाला गया...


पुलिस जानकारी के अनुसार 10 मार्च और 11 मार्च 2026 की देर रात्रि 112 के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई की घोरण रोड पर एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। सूचना प्राप्त होने पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर दो युवक सड़क किनारे पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़े थे वही किनारे उनकी मोटरसाइकिल भी गिरी हुई थी। दुर्घटना स्थल पर घायल दोनों युवकों के दोस्त भी खड़े थे उनके द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों युवक धोरन रोड से आईटी पार्क की तरफ जा रहे थे आगे तीव्र मोड़ होने के कारण मोटरसाइकिल पूरी तरह से नहीं कट पाई से तथा पेड़ से टकरा गई जिसमें दोनों घायल हो गए। मौके पर एक घायल युवक को 108 के माध्यम से तथा दूसरे घायल युवक को प्राइवेट वाहन के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया जहां दौराने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कर शवों को सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फूड लाइसेंस प्रदर्शित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करे: CM धामी..खाद्य पदार्थ बिक्री करने वालों के लिए आवश्यक है- फूड लाइसेंस,हलाल,झटका भी स्पष्ट लिखना होगा...

मृतक नाम पता
1-देव कुमार पुत्र राधा कृष्ण पांडे निवासी ग्राम कुमार थाना सिकंदरा जनपद जमुई बिहार
हाल पता DIT कॉलेज प्रथम वर्ष B .pharma छात्र उम्र 22 वर्ष।
2-रोनित विश्वास पुत्र रत्न विश्वास निवासी चरसवरी कॉलोनी थाना सरवर अर्बन दिमापुर नागालैंड
हाल पता DIT प्रथम वर्ष B.Pharma छात्र उम्र 19 वर्ष।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें