महिला सशक्तिकरण की दिशा में DM और SSP देहरादून का एक और ठोस प्रयास…शहर के 05 मुख्य स्थानों पर स्थापित किये जायेंगे पिंक बूथ.. DM और SSP ने विभिन्न स्थानों का मोटरसाइकिल से किया भ्रमण..

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत डीएम तथा एसएसपी देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर स्थान किये चिन्हित..

महिलाओं की सुरक्षा व शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिए पिंक बूथ में महिला पुलिसकर्मियों के साथ गौरा चीता भी की जायेगी नियुक्त..

देहरादून: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सार्थक प्रयास करते हुए महिलाओं की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही और सुरक्षात्मक पहलू के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में और पिंक बूथ स्थापित किये जायेंगे.इसके दृष्टिगत सोमवार 11 नवंबर 2024 को जिलाधिकारी और SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का मोटरसाइकिल से भ्रमण किया गया. भ्रमण के दौरान डीएम और एसएसपी द्वारा गांधी पार्क, एम०के०पी० चौक, रिस्पना पुल चौक, आईएसबीटी और लाल पुल आदि स्थानों को चिन्हित करते हुए  उक्त स्थानों पर महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा की दृष्टि से पिंक बूथ स्थापित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई.साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  गंगा घाटों से लेकर धार्मिक कार्यक्रमों एवं घरों तक सेंधमारी कर हाथ साफ करने वाले तीन अलग-अलग गैंग के शातिर महिला सहित 6 चोर हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में.लाखों की गहने बरामद.

 बता दें कि पूर्व में जिलाधिकारी व एसएसपी देहरादून द्वारा महिला सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय व्यापारियों की मांग पर पलटन बाजार में पिंक बूथ स्थापित किया गया था.जिसका आम जन से सकारात्मक रिस्पांस मिलने पर पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा जनपद के अन्य स्थानों पर भी पिंक बूथ स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव: पोलिंग पार्टियों के वापसी उपरांत मतदान वाली सीलबंद EVM मशीनों 24 घण्टें CCTV निगरानी सहित त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम रखा गया..मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर देहरादून DM/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने दी पूरी जानकारी...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें