डोईवाला टोल प्लाजा में बेकाबू ट्रक डिवाइडर तोड़ता हुआ ऐसे पलटा,सबके होश उड़ गए..बाल बाल बचे लोग..देखिए CCTV वीडियो..

देहरादून:डोईवाला के टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर बाद लगभग  3:00 से 4:00 के बीच एक बडा हादसा होने से बाल-बाल टल गया.. देहरादून की तरफ से तेज़ रफ़्तार से डोईवाला आ रहा बेकाबू ट्राला (ट्रक) इस तरह से टोल प्लाजा के डिवाइडर को तोड़ जबरदस्त तरीके से जा किनारे पलटा की आसपास के वाहन सवार लोगों के होश फाख्ता हो गए. गनीमत रहा कि इस हादसे किसी की जान नहीं गई. जबकि बेकाबू ट्रक के सामने आये कई दुपहिया और चौपहिया वाहन भी कुचलने से बाल बाल बचे.. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  मिशन गौरा शक्ति की महिला पुलिस जवानों का Self Defence Master Training Programme संपन्न,अब प्रशिक्षण प्राप्त ये पुलिस 13 जनपदों में देंगी निशुल्क ट्रेनिंग..

सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है किस तरह से तेज गति से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए सड़क से नीचे जाकर पलट गया. डोईवाला पुलिस के अनुसार 16 जून 2023 शुक्रवार दोपहर बाद लगभग 3:00 से 4:00 के बीच यह घटना है गनीमत रहा कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई.

यह भी पढ़ें 👉  इंश्योरेंस पॉलिसी को निवेश कराने के नाम पर 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
सीसीटीवी फ़ुटेज. डोईवाला टोल प्लाजा.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें